चैलेंज हो तो ऐसा वरना ना हो… हार गया तो बदल ही लिया अपना नाम, जानें पवन कल्याण से क्या है कनेक्शन?

होमताजा खबरnation

चैलेंज हो तो ऐसा वरना ना हो… हार गया तो बदल ही लिया अपना नाम, जानें पवन कल्याण से क्या है कनेक्शन?

Last Updated:

Pawan Kalyan: पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र में कल्याण की जीत के बाद 70 वर्षीय रेड्डी ने अपना नाम बदल लिया. चुनावों से पहले वाईएसआरसीपी नेता ने कल्याण को हराने की चुनौती दी थी.

YSRCP नेता पूर्व मंत्री मुद्रगड़ा पद्मनाभम ने अपना नाम बदल लिया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: आपने तो चैलेंज करते हुए कई लोगों को सुना होगा. इसके बाद पलटते भी देखा होगा. लेकिन यह खबर उस नेता की है जिसने जिसने साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण को चैलेंज कर दिया. हालांकि वह शर्त जीत नहीं पाए लेकिन अपने चैलेंज पर कायम रहा. जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण चुनाव जीत चुके हैं और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बन चुके हैं. लेकिन चुनाव के समय YSRCP नेता मुद्रगड़ा पद्मनाभम ने चैलेंज किया था कि अगर वह चुनाव हारते हैं तो अपना नाम बदल देंगे. पूर्व मंत्री मुद्रगड़ा पद्मनाभम ने अपना नाम बदल लिया है.

वजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के वरिष्ठ नेता मुद्रगदा पदमनाभम ने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर ‘पदमनाभा रेड्डी’ कर लिया. YSRCP नेता ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को हराने और ऐसा करने में विफल रहने पर अपना नाम बदलने का वादा किया था.

पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र में कल्याण की जीत के बाद 70 वर्षीय रेड्डी ने अपना नाम बदल लिया. चुनावों से पहले वाईएसआरसीपी नेता ने कल्याण को हराने की चुनौती दी थी. रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, ” किसी ने मुझे अपना नाम बदलने के लिए मजबूर नहीं किया. मैंने अपनी इच्छा से इसे बदला.” उन्होंने हालांकि जनसेना प्रमुख के प्रशंसकों द्वारा उनसे कथित तौर पर दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत की.

रेड्डी ने कहा, ”जो युवा आपसे (कल्याण से) प्यार करते हैं, वे लगातार मुझे अपशब्द कह रहे हैं. मेरे हिसाब से यह सही नहीं है. गाली देने के बजाय एक काम करो…हमें (परिवार के सभी सदस्यों को) खत्म कर दो.” कापू समुदाय के एक प्रमुख नेता और सरकार में पूर्व मंत्री रेड्डी ने कापू आरक्षण के लिए अभियान चलाया है. चुनाव से कुछ महीने पहले ही रेड्डी वाईएसआरसीपी में शामिल हुए थे. (भाषा इनपुट के साथ)

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार न्यूज 18 हिंदी के होम पेज टीम से जुड़े हुए हैं. अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री. न्यूज 18 हिंदी के साथ कार्य करने से पहले 2016 से स्वतंत्र पत्रकार के रू…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *