Last Updated:
विकास मार्ग पर तेज रफ्तार मारुति सेलेरियो ने पैशन बाइक को पीछे से मारी टक्कर, नीरज कुमार की मौत, पत्नी सोनम और दो बच्चे घायल हो गए. लोगों ने कार चालक सचिन गुलाटी गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में पता चला कि कार कापी तेज स्पीड में चल रही थी,जिस वजह से हादसा हुआ.
विकास मार्ग के गीता कालोनी कट पर हुआ था हादसा.
नई दिल्ली. विकास मार्ग पर बुधवार रात युवक पत्नी और बच्चे के साथ कनाट प्लेस खाना गया था. वो अपनी बाइक से देर रात खाना खाकर लौट रहा था. जब वो विकास मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रही कार चालक की एक गलती ने परिवार को उजाड़ दिया. हादसे में परिवार के मुखिया की मौत हो गयी, जबकि पत्नी और बच्चे घायल हो गए. लोगों को आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
दिल्ली पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल की रात करीब 1.30 बजे विकास मार्ग पर गीता कॉलोनी कट के पास यह हादसा हुआ. दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक मारुति सेलेरियो कार ने तेज रफ्तार में पैशन मोटरसाइकिल पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इसमें मोटरसाइकिल पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान विश्वास नगर निवासी 35 साल के नीरज कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वो नीरज पत्नी सोनम और दोनों बच्चों (बेटा और बेटी) के साथ कनॉट प्लेस से घर वापस आ रहे थे. पुलिस के अनुसार सोनम और दोनों बच्चे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं. आरोपी ड्राइवर सचिन गुलाटी निवासी नोएडा सेक्टर-31 को मौके पर ही स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.
सूचना मिलने के बाद शकरपुर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए एनएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच चल रही है. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि आरोपी की कार तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
