12वीं पास छात्रों के लिए बड़ा मौका! DU ने लॉन्च किए 8 विदेशी भाषाओं के ऑनलाइन कोर्स, ऐसे करें अप्लाई

Last Updated:

Delhi University Foreign Language Courses: 12वीं के बाद क्या करें? अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो दिल्ली यूनिवर्सिटी का यह नया फैसला आपके करियर की दिशा बदल सकता है. बिना किसी भारी-भरकम एंट्रेंस और घर से बाहर निकले बिना, DU आपको वो ग्लोबल स्किल दे रहा है. जिसके लिए लोग लाखों खर्च करते हैं. आखिर क्या है यह 8 कोर्सेज का मैजिक बॉक्स और कैसे सिर्फ 10 हजार में खुलेगी विदेश जाने की राह? जानें पूरी प्रक्रिया.

DU SOL ने शुरू किए विदेशी भाषा कोर्स, अब घर बैठे सीखें नई स्किल

दिल्ली: Delhi University School of Open Learning ने छात्रों के लिए एक शानदार मौका पेश किया है. अब स्टूडेंट्स घर बैठे विदेशी भाषाएं सीख सकते हैं और अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं. विश्वविद्यालय ने 8 नई विदेशी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए हैं. जो आज के समय में काफी डिमांड में हैं. आज के समय में विदेशी भाषाओं की जानकारी होना एक बड़ा प्लस पॉइंट है. मल्टीनेशनल कंपनियां, टूरिज्म, ट्रांसलेशन और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे क्षेत्रों में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है.

ऐसे में यह कोर्स छात्रों के लिए नए करियर ऑप्शन खोल सकता है. यह पहल उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो कम समय और कम खर्च में नई स्किल सीखना चाहते हैं. अगर आप भी अपने करियर में कुछ नया और अलग करना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए सही कदम साबित हो सकता है. अगर आप भी घर बैठे कोई कोर्स करना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे और यह भी बताएंगे कि आप कोर्स के लिए अप्लाई कैसे कर सकते हैं.

कौन-कौन से कोर्स हैं उपलब्ध
इन कोर्सेज में फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इटालियन, चीनी, जापानी, कोरियन और पुर्तगाली जैसी भाषाएं शामिल हैं. ये सभी भाषाएं इंटरनेशनल लेवल पर काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. ऐसे में जो छात्र आगे चलकर विदेश में पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए ये कोर्स बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

एडमिशन आसान, कोई एंट्रेंस नहीं
इन कोर्स में दाखिला लेना भी बेहद आसान है. सिर्फ 12वीं पास छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी तरह का एंट्रेंस एग्जाम नहीं देना होगा. इससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मौका मिल सकेगा.

6 महीने में सीखें नई भाषा
ये कोर्स शॉर्ट-टर्म हैं, जिनकी अवधि करीब 6 महीने रखी गई है. क्लासेस ऑनलाइन और फ्लेक्सिबल मोड में होंगी. इसका मतलब है कि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं. यह उन छात्रों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो कॉलेज या नौकरी के साथ-साथ कुछ नया सीखना चाहते हैं.

कम फीस में बड़ी स्किल
फीस भी छात्रों को ध्यान में रखकर तय की गई है. कोर्स फीस लगभग ₹10,000 है. इसके अलावा ₹510 एग्जाम फीस और ₹300 एनरोलमेंट फीस रखी गई है. इतनी कम फीस में इंटरनेशनल लैंग्वेज सीखना एक अच्छा अवसर माना जा रहा है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *