क्‍या तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सोनिया गांधी? तो रायबरेली सीट से कौन मैदान में उतरेगा, जानें

होमताजा खबरदेश

तेलंगाना से LS चुनाव लड़ेंगी सोनिया गांधी? तो रायबरेली से कौन मैदान में उतरेगा

Last Updated:

दरअसल, तेलंगाना कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें सोनिया गांधी को तेलंगाना से चुनाव लड़ाने की बात कही गई है. ये प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा गया है.

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी. (पीटीआई फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी क्‍या अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली को छोड़कर दक्षिण भारत का रुख करने वाली हैं? ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं. खबर है कि सोनिया गांधी तेलंगाना से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं. सोनिया गांधी के आगामी आम चुनावों में तेलंगाना से चुनाव लड़ने को लेकर पास हुए पार्टी के एक प्रस्‍ताव में ऐसा कहा गया है. इसके बाद से माना जा रहा है कि सोनिया गांधी तेलंगाना से चुनाव लड़ सकती हैं.

तेलंगाना कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित किया
दरअसल, तेलंगाना कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें सोनिया गांधी को तेलंगाना से चुनाव लड़ाने की बात कही गई है. ये प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा गया है.

तो कौन लड़ेगा रायबरेली से चुनाव?
बता दें कि तेलंगाना राज्‍य बनाने में सोनिया गांधी का बड़ा योगदान रहा है, ऐसे में उनकी वहां बड़ी लोकप्रियता है. अगर सोनिया गांधी रायबरेली छोड़ती हैं तो प्रियंका गांधी के वहां से चुनाव लड़ने की बात और पुख्ता हो जाएगी.

तेलंगाना के मेंडक सीट से इंदिरा गांधी चुनाव लड़ चुकी हैं, ऐसे में इस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा है.

इन सीटों पर विचार किया जा रहा है…
मेडक
जहीराबाद
खम्मम
नलकोंडा
महबूब नगर

रायबरेली सीट 66 साल तक कांग्रेस के पास रही है
उल्‍लेखनीय है कि सोनिया गांधी अभी रायबरेली से सांसद हैं और यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है. बीते चार चुनाव उनकी तरफ से यहां जीते गए हैं. हर बार के इलेक्‍शन में उन्‍हें यहां से 50 फीसद से ज्यादा वोट मिले हैं. ऐसे में ये सीट ऐतिहासिक तौर पर कांग्रेस के पास रही है. अब तक हुए 17 लोकसभा चुनाव में अगर 3 चुनावों को छोड़ दिया जाए तो ये सीट कांग्रेस के पास ही रही है. 72 साल के चुनावी इतिहास में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट 66 साल तक कांग्रेस के पास रही है.

About the Author

संदीप कुमारSenior Assistant Editor

न्‍यूज18 हिंदी में वरिष्‍ठ सहायक संपादक (Senior Assistant Editor) के पद पर कार्यरत. करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा वक्‍त से पत्रकारिता में सक्रिय. भारतीय रेल, मौसम विज्ञान, पॉलिटिकल एंड गवर्नमेंट अफेयर्स, दिल्‍ली सरक…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *