वंदेभारत से दिल्ली टू श्रीनगर, कब होगा आपका सपना पूरा और कितना करना होगा इंतजार?

Last Updated:

जम्‍मू से श्रीनगर तक चलने वाली वंदेभारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने किया. लोगों के मन एक और सवाल उठ रहा होगा कि आखिर दिल्‍ली से सीधा श्रीनगर तक ट्रेन कब से शुरू होगी. इसके लिए कितना इंतजार करना होगा. आइए जानते हैं.

दिल्‍ली से कश्‍मीर तक स्‍लीपर वंदेभारत ट्रेन चलेगी.

नई दिल्‍ली. जम्‍मू से श्रीनगर तक चलने वाली वंदेभारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने किया. इसके बाद श्रीनगर आने जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा. दिल्‍ली या देश कि किसी भी हिस्‍से से लोग जम्‍मू तक ट्रेन से पहुंचेंगे और वहां से वंदेभारत पकड़कर सीधा श्रीनगर जा सकेंगे. पर लोगों के मन एक और सवाल उठ रहा होगा कि आखिर दिल्‍ली से सीधा श्रीनगर तक ट्रेन कब से शुरू होगी. इसके लिए कितना इंतजार करना होगा. आइए जानते हैं.

रेल मंत्रालय के अनुसार अभी लोगों दिल्‍ली से सीधे श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस का लोगों को इंतजार करना होगा. क्‍योंकि जो ट्रेन प्‍लेन यानी समतल पर चलती है, उसे पहाड़ों में नहीं चलाया जा सकता है. क्‍योंकि उस ट्रेन की डिजाइन अलग होती है और समतल में चलने वाली की अलग होती है. दिल्‍ली से श्रीनगर तक वंदे भारत स्‍लीपर चलेगी. इसे अलग तरीके से डिजाइन करना होगा, अभी जो वंदे भारत स्‍लीपर दौड़ रही है वो समतल क्षेत्रों के अनुसार है. इसके अलावा जो वंदे भारत तैयार रही हैं, वो भी समतल इलाकों के लिए ही हैं.

घाटी में चलने वाली ट्रेन की क्‍या होगी खासियत

घाटी में माइनस तापमान में चलने के लिए स्‍लीपर वंदेभारत को भी खास डिजाइन करना होगा. जो हीटिंग सिस्‍टम से लैस है, ट्रेन में सिलिकॉन हीटिंग पैड लगे होंगे, जिससे पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने नहीं देगा, साथ ही ओवरहीट प्रोटेक्शन सेंसर सुरक्षा से लैस होगी. ट्रेन माइनस तापमान चलने के बाद पानी जमेगा नहीं, जिससे यात्रियों को गर्म हवा मिलती रहेगी.

ट्रेन में लगा ऑटो-ड्रेनिंग मैकेनिज्म सिस्‍टम प्लंबिंग लाइनों में ड्रेनिंग सिस्टम लगे होंगे, जिससे पानी जम नहीं पाएगा. विंडशील्ड में एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट होंगे. फ्रंट लुकआउट ग्लास में डीफ़्रॉस्टिंग के लिए हीटिंग एलिमेंट लगाने होंगे, जो भीषण बर्फबारी में विजीबिलिटी साफ रहे. लोको पायलट को दूर तक दिखेगा और ट्रेन को चलाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *