Last Updated:
Jamia University| education news: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस यूनिवर्सिटी के कुलपति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसको लेकर हंगामा मचा हुआ है. आइए जानते हैं पूरा मामला है क्या?
Jamia University, education news, Jamia Millia Islamia university: जामिया के वीसी का वीडियो वायरल.
Jamia University| education news: नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia, JMI) एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह बना विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर मजहर आसिफ का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि भले ही लोगों की भाषा, संस्कृति और धर्म अलग-अलग हों लेकिन हम सब भारतीय हैं क्योंकि हमारे DNA में महादेव का DNA है.
क्या है पूरा मामला?
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वीसी मजहर आसिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.करीब 30 सेकंड के एक वीडियो में JMI के वीसी यह कहते सुनाई देते हैं कि यहां बैठे लोगों की परंपराएं अलग हैं.सभी की मातृभाषा एक जैसी नहीं है.संस्कृति, क्षेत्र और धर्म भी अलग-अलग हैं,लेकिन इन सबके बावजूद वे कहते हैं कि हम सब भारतीय हैं क्योंकि हमारे DNA में महादेव का DNA है.
किस मौके पर दिया गया बयान?
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh,RSS) के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था.यह कार्यक्रम JMI के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (Faculty of Engineering and Technology) को हुआ था.
यूनिवर्सिटी प्रशासन की चुप्पी
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि जब इस पूरे मामले पर JMI प्रशासन से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया यानी फिलहाल विश्वविद्यालय की तरफ से इस बयान को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है.
यूनिवर्सिटी प्रशासन की चुप्पी
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि जब इस पूरे मामले पर JMI प्रशासन से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया यानी फिलहाल विश्वविद्यालय की तरफ से इस बयान को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है.
छात्रों ने जताया विरोध
इस कार्यक्रम और बयान के बाद कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया.छात्रों का आरोप है कि इस तरह के कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों में एक खास विचारधारा का प्रभाव को बढ़ावा देते हैं.इस बारे में ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन (All India Students’ Association,AISA) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और JMI के मास्टर्स छात्र सैयद ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी.उनका एक प्रतिष्ठित संस्थान के वीसी का इस तरह का गैर-वैज्ञानिक बयान देना चिंताजनक है.यह शिक्षा संस्थानों में एक खास विचारधारा के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है.उन्होंने यह भी कहा कि यह टिप्पणी लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
