Last Updated:
दिल्ली एनसीआर में नया राइड ऐप नेमभारत लांच हुआ है. WEML और NARAYANIHITI ट्रस्ट का जीरो कमीशन वाला यह ऐप लोगों को सस्ती कैब सुविधा देगा. कंपनी का दावा है कि बिना सर्ज प्राइसिंग कैब सर्विस, प्रीपेड कैशलेस मॉडल, सुरक्षा पर जोर के चलते यह ओला-उबेर से बेहतर होगी.
दिल्ली एनसीआर में लांच हुआ नया राइड ऐप नेमभारत.
Nembharat APP: दिल्ली-एनसीआर में नया राइड बुकिंग ऐप नेमभारत आज मजदूर दिवस पर लांच कर दिया गया है. ओला-उबेर के महंगे किराए और मनमानी से परेशान लोग अब इस ऐप पर भी टैक्सी या कार बुक कर सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि यह सुविधा राइड बुक करने वालों और टैक्सी ड्राइवरों दोनों के लिए फायदेमंद रहने वाली है.
सबसे खास बात है कि यह दोनों राइड ऐप्स के मुकाबले ज्यादा अफोर्डेबल है और राइड के बाद दिया जाने वाला पूरा किराया भी ड्राइवरों की जेब में जाएगा. कहा जा रहा है कि इसमें राइड ऐप कोई भी कमीशन नहीं लेगा.
वर्ल्ड इकोनॉमिक मोबिलिटी लिमिटेड (WEML) एक नया राइड-बुकिंग ऐप ‘नेमभारत’ ऐप कैब ड्राइवरों के लिए जीरो कमीशन और यात्रियों के लिए बिना किसी ‘सर्ज प्राइसिंग’ (किराये में अचानक बढ़ोतरी) के काम करेगा.
नेमभारत को ऐसे समय में लॉन्च किया जा रहा है जब ट्रांसपोर्ट सेक्टर कम कमाई को लेकर ड्राइवरों की हड़ताल, सुरक्षा चिंताओं और मनमाने किराये को लेकर यात्रियों की बढ़ती शिकायतों से जूझ रहा है. नारायणीहिती (NARAYANIHITI) ट्रस्ट द्वारा संचालित यह सर्विस एक प्रीपेड और कैशलेस सिस्टम पर काम करेगी. इस नए बिजनेस मॉडल के तहत ड्राइवर अपनी पूरी कमाई अपने पास रख सकेंगे और यात्रियों को सफर के लिए एक तय किराया देना होगा.
इसे लेकर WEML के डायरेक्टर और सीईओ दीपक के शाह ने कहा, “जब ड्राइवर आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, तो वे बेहतर और सुरक्षित सेवा देंगे, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा. हम मोबिलिटी इकोसिस्टम में मूल्य वितरण की पुरानी व्यवस्था को सुधारना चाहते हैं.”
प्लेटफॉर्म में ड्राइवर-फर्स्ट और पैसेंजर-अलाइन्ड दर्शन अपनाया गया है. कंपनी ने सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है. इसमें अनिवार्य केवाईसी, SOS बटन और त्वरित इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम शामिल है. साथ ही प्रीमियम कैटेगरी भी शुरू की जा रही है, जिसमें ट्रेनिंग प्राप्त ड्राइवर बेहतर सेवा देंगे.
इसकी सीओओ कांची शर्मा ने कहा, “नेमभारत का मकसद सिर्फ एक और राइड ऐप लॉन्च करना नहीं है, बल्कि यह दिखाना है कि ड्राइवरों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार यात्रियों के लिए भी बेहतर अनुभव पैदा करता है.”
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
