मंत्री स्मृति ईरानी का नया बंगला बनकर तैयार, गृह प्रवेश की तैयारियां शुरू, देखें Exclusive तस्वीरें

Last Updated:

अमेठी में सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आशियाना बनकर तैयार हो गया है. गुरुवार को उसका गृह प्रवेश खुद उनके हाथों किया जाएगा. गृह प्रवेश में कई बड़े चेहरे शामिल होंगे. सांसद के नए आवास की खास तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. (रिपोर्ट: आदित्य कृष्ण)

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी का आवास बनकर तैयार हो गया है. आवास के गृहप्रवेश से पहले सभी तैयारियां को पूरा कर लिया गया है. घर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है जिससे घर की सुंदरता में चार चांद लग सकें.

यह अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के आवास के अंदर की तस्वीर है. आवास के अंदर 6 कमरे सर्वेंट रूम गेस्ट रूम प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम के साथ अन्य कमरों को भी बनाया गया है. जिससे भविष्य में आने वाले चुनाव में वह यहीं से सारी चीज एक साथ कर सकें.

अमेठी सांसद का यह आवास गौरीगंज जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर मेदन मवई गांव में बना हुआ है. सांसद स्मृति ईरानी के आवास बन जाने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि गांव का विकास भी बढ़ेगा. आपको बता दें कि करीब 14 बिस्वा जमीन पर सांसद और केंद्रीय मंत्री ने अपने आवास की नींव 2021 में रखी थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के आवास के बाहर प्रभु राम महर्षि वाल्मीकि बजरंगबली हनुमान और अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीर को मनाया गया है. यह आकर्षण खूबसूरत पेंटिंग लाइट जलने के बाद काफी आकर्षक दिखती है और लोग यहां पर पहुंचकर लोकार्पण के पहले फोटो खींच रहे हैं.

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के आवास का गृह प्रवेश कल खुद उनके हाथों किया जाएगा. करीब 2 शुभ मुहूर्त में वहां उनके आवास का शुभारंभ किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कई बड़े मेहमानों को यहां पर बुलाया गया है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *