Public Opinion: विकास पड़ा अधूरा, युवा काम की तलाश में चले जाते हैं बाहर! राजद के गढ़ में ये किसकी लहर, देखें Video

Last Updated:

Ramgarh by-election 2024: प्रशांत किशोर भी खुले मंच से ऐलान कर चुके हैं कि हर हाल में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर उनका कब्जा होगा. यहां चुनाव जोरों पर है. गांव के हर गली, मोहल्ले चौक चौराहा पर इसकी चर्चा हो रही है.

संजय कुमार: बक्सर लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का कद बढ़ गया है. इसके समर्थक गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं. हालांकि, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर पहले से ही राजद के विधायक रहे सुधाकर सिंह के लोकसभा में चले जाने से उनकी दावेदारी मजबूत बनी हुई है. फिर भी भाजपा, बसपा और अन्य पार्टियों ने इसे चुनौती के रूप में लिया है.

दरअसल, प्रशांत किशोर भी खुले मंच से ऐलान कर चुके हैं कि हर हाल में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर उनका कब्जा होगा. यहां चुनाव जोरों पर है. गांव के हर गली, मोहल्ले चौक चौराहा पर इसकी चर्चा हो रही है. जनता का मिजाज जानने के लिए लोकल 18 की टीम जब रामगढ़ गांव में पहुंची तो लोगों ने कहा कि राजनीतिक द्वेष की वजह से कई गलियों में घरों का गंदा पानी भर गया है. जिस रास्ते से लोगों का गुजरना मुश्किल है. वर्षा होते ही इस गली में लगभग दो फुट से अधिक पानी भर जाता है.

युवा काम की तलाश में चले जाते हैं बाहर
आगे ग्रामीणों ने कहा कि गांव की गली में गंदगी का अंबार लग जाने से आसपास के घर के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पक्की सड़क नहीं बनी है. रोजगार के मामले में काफी पीछे है. यह अलग बात है कि लोग अपने जीविकोपार्जन के लिए स्वयं छोटे धंधे या फिर काम की तलाश में बाहर चले जाते हैं.

विकास रह गया आधा अधूरा
इस गांव के ग्रामीण विनय झा, ननकू सिंह, विश्वजीत सिंह, आनंद कुमार, चंदन सिंह, त्रिभुवन सिंह के अलावे अन्य लोगों ने इस चुनावी चर्चा में नेताओं पर जमकर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी नेता अपने रंग में रंगे हुए हैं. इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक को कई बार वोट देकर विकास की लकीर खींचने के लिए विधायक बनाया था, जो आधा अधूरा रह गया.

राजद से उम्मीद कायम
फिर भी राजद से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में विकास करेगा. लेकिन इस चुनावी मैदान में बीजेपी के साथ टक्कर दिखाई दे रही है. इनके बीच जन सुराज ने भी गांव में एक अच्छी मुकाम बनाने के लिए बदलाव की बयार को ला दिया है. जिस बदलाव की बयार ने हरेक समुदाय के लोगों को प्रभावित कर दिया है. फिलहाल चुनावी रंग काफी चढ़ जाने से लोगों में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है. फिर भी लोग अपने क्षेत्र में एक अच्छे प्रतिनिधि को ढूंढ रहे हैं. आने वाले दिन में ही फैसला करेंगे की इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कौन करेगा.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *