Last Updated:
Delhi School Remedial Classes 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बीच स्पेशल क्लासेस लगेंगी. शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9, 10 और 12 के लिए रेमेडियल कक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. जानिए कब से शुरू होंगी क्लास, क्या रहेगा टाइमिंग और स्टूडेंट्स के लिए क्या हैं नए नियम.
Delhi School Remedial Classes: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 2 हफ्ते क्लासेस चलेंगी
नई दिल्ली (Delhi School Remedial Classes 2026). दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का मतलब सिर्फ मौज-मस्ती नहीं, बल्कि पढ़ाई की कमियों को दूर करने का सुनहरा मौका भी होगा. दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने बड़ा फैसला लेते हुए कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए रेमेडियल यानी एक्सट्रा क्लासेस का ऐलान कर दिया है. 11 मई से शुरू होने वाली ये क्लासेस उनके लिए संजीवनी साबित होंगी, जो कुछ विषयों में कमजोर हैं या बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अभी से पुख्ता करना चाहते हैं.
दिल्ली स्कूल रेमेडियल क्लासेस 2026: शेड्यूल और नियम
दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून 2026 तक निर्धारित हैं. हालांकि, रेमेडियल कक्षाएं छुट्टियां शुरू होते ही यानी 11 मई से 23 मई तक केवल दो हफ्तों के लिए आयोजित की जाएंगी. रविवार को छोड़कर ये क्लासेस रोजाना संचालित होंगी. बच्चों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए स्कूल का समय सुबह का रखा गया है.
- विद्यार्थियों के लिए: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक.
- शिक्षकों के लिए: सुबह 7:20 बजे से 11:00 बजे तक.
- हर पीरियड 60 मिनट (एक घंटा) का होगा, जिससे शिक्षक और छात्र विषय की गहराई तक जा सकें.
किन विषयों पर रहेगा खास फोकस?
9वीं और 10वीं: सारा जोर गणित (Maths) और विज्ञान (Science) पर रहेगा, क्योंकि इन विषयों में अक्सर स्टूडेंट्स को ज्यादा मदद की जरूरत होती है.
12वीं: यहां स्टूडेंट्स की जरूरत के हिसाब से विषय तय किए जाएंगे, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में कोई कसर न रहे.
स्टूडेंट्स के लिए जरूरी नियम (NOC और यूनिफॉर्म)
अगर आप दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और रेमेडियल क्लासेस में शामिल होना चाहते हैं तो अभिभावकों की सहमति (NOC) मिलना अनिवार्य है. इसके बिना स्कूल में एंट्री नहीं मिलेगी. साथ ही, रेमेडियल क्लास के दौरान स्टूडेंट्स को पूरी स्कूल यूनिफॉर्म में आना होगा और उनकी अटेंडेंस ऑनलाइन दर्ज की जाएगी.
शिक्षकों और सुविधाओं के लिए निर्देश
छुट्टियों में ड्यूटी करने वाले नियमित शिक्षकों को इसके बदले ‘अर्न्ड लीव’ (Earned Leave) दी जाएगी. वहीं, जरूरत पड़ने पर गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों की सेवाएं भी ली जा सकेंगी. स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी और सफाई की पूरी व्यवस्था रहे. साथ ही, जो स्टूडेंट्स स्कूल में सेल्फ स्टडी करना चाहते हैं, उनके लिए स्कूल की लाइब्रेरी भी खुली रहेगी.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें
