Last Updated:
aaj ka mausam- दिल्ली एनसीआर वालों के लिए यह वीकेंड प्रचंड गर्मी लेकर आने वाला है. अभी तक चल रहा बारिश और ठंडी हवाओं के दिन खत्म हो गए हैं. आने वाले दिनों में तापमान में काफी इजाफा होने वाला है.शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
सन्डे को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Todays weather. दिल्ली एनसीआर वालों के लिए यह वीकेंड प्रचंड गर्मी लेकर आने वाला है. अभी तक चल रहा बारिश और ठंडी हवाओं के दिन खत्म हो गए हैं. आने वाले दिनों में तापमान में काफी इजाफा होने वाला है. मौमस विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर दिया है. अब दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. हालांकि शाम के समय थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं में बदलाव के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिन में गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हो सकता है. हालांकि शाम के समय कुछ हिस्सों में तेज हवाओं से थोड़ी राहत मिल सकती है.
एनसीआर के शहर भी रहेंगे गर्म
मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर के शहरों नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी तापमान लगभग इतना ही रहने का अनुमान है. इन शहरों में भी दोपहर के समय गर्मी और उमस ज्यादा महसूस हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सुझाव दिया है कि दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें और बीच बीच में पानी पीते रहें.
सन्डे को प्रचंड गर्मी
आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. खासकर सन्डे तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. इससे एक बार फिर भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई के दूसरे सप्ताह में भरपूर गर्मी पड़ सकती है और तापमान बढ़ सकता है. इसलिए अगर आप सन्डे को घूमन का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा सावधानी से बनाएं. संभव हो तो दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें. बाहर जा रहे हैं तो बीच बीच में पानी जरूर पीते रहें.
राहत की भी संभावना
मौमस विभाग के अनुसार इस दौरान बीच-बीच में तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट भी दर्ज हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम एक जैसा रहेगा.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
