दिल्‍ली वालों! अगर सरकार ने मानी मांग तो 20 KM ऑटो से सफर के 110 और टैक्‍सी से 290 रुपए देने होंगे

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली वालों! 20 KM ऑटो से सफर के 110 और टैक्‍सी से 290 रुपए देने होंगे

Last Updated:

CNG-Petrol-Diesel increase -दिल्ली में सीएनजी महंगी होने से आटो-टैक्‍सी का किराया महंगा होने जा रहा है. ऑटो और टैक्सी यूनियन ने किराया बढ़ाने की मांग दिल्‍ली सरकार से की है. ऑटो न्यूनतम 50 और टैक्सी 70, प्रति किमी दरें भी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. यात्रियों पर बोझ बढ़ेगा.

टैक्‍सी यूनियन ने दिल्‍ली सरकार से की है मांग.

नई दिल्ली. सीएनजी के रेट बढ़ने के बाद ऑटो यूनियन ने दिल्‍ली सरकार से मिलकर किराया बढ़ाने की मांग की है. अगर सरकार ने ऑटो वालों की बात मान ली तो ऑटो का किराया 20 किमी. का 110 रुपए और टैक्‍सी का 290 रुपए तक बढ़ सकता है. इस तरह आपके रोज आफिस जाने का खर्च बढ़ने वाला है. यानी आपकी जेब हल्‍की हो सकती है.

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है. यूनियन कहा है कि दिल्ली में सीएनजी की कीमत 77.9 रुपये से बढ़ाकर 79.9 रुपये प्रति किलो कर दी गई हैं. इससे पहले भी अप्रैल और मई 2025 में दाम बढ़ चुके हैं. लगातार बढ़ती कीमतों के साथ टायर, इंजन ऑयल, स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस का खर्च भी काफी बढ़ गया है. इसके अलावा फरवरी 2026 में ऑटो-टैक्सी फिटनेस शुल्क भी बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया, जिससे चालकों की लागत और बढ़ गई है.

ऑटो का बढ़ेगा किराया

ऑटो यूनियन ने प्रस्ताव दिया है कि पहले 1.5 किलोमीटर का न्यूनतम किराया 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किया जाए. इसके बाद प्रति किलोमीटर किराया 11 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये करने की मांग की गई है. यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो रोजाना करीब 20 किलोमीटर आने-जाने वाले यात्रियों को महीने में लगभग 100 से 110 रुपये अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है.

महंगी होगी टैक्‍सी

वहीं, नॉन-एसी टैक्सी का किराया 17 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 30 रुपये और एसी टैक्सी का किराया 25 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोमीटर करने की मांग की है. टैक्सी का न्यूनतम किराया भी 40 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया है. ऐसे में रोजाना टैक्सी से ऑफिस आने-जाने वालों का मासिक खर्च करीब 250 से 290 रुपये तक बढ़ सकता है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *