Last Updated:
Chhatarpur Protest Ends: अमर कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या के बाद छतरपुर में परिजनों धरना चल रहा था. मंगलवार को पुलिस के कहने पर परिजनों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया. परिजनों ने पुलिस की दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से मुलाकात की आश्वासान पर अपने धरना को खत्म किया. साथ ही, केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने का वादा किया गया है. इसके बाद परिवार ने प्रदर्शन खत्म कर शव का अंतिम संस्कार किया.
दिल्ली अमर कॉलोनी मर्डर केस में धरना प्रदर्शन खत्म. गुरुवार को परिजनों से मिलेंगे दिल्ली पुलिस कमिश्नर.
Delhi Amar Colony Murder Case: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में 17 साल के किशोर की निर्मम हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. सरेआम इस खौफनाक वारदात के बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने न्याय की मांग करते हुए छतरपुर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था. हालांकि, पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अब यह धरना समाप्त हो गया है. पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन के बाद परिवार शांत हुआ और मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है.
परिजनों को प्रशासन की तरफ से उन्हें न्याय का पूरा भरोसा दिया गया है. पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि बुधवार को कमिश्नर सतीश गोलचा से पीड़ित परिवार की सीधी मुलाकात कराएगी. इसके साथ ही, इस जघन्य हत्याकांड को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा, ताकि लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचकर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जा सके. पुलिस के इस भरोसे के बाद ही मृतक किशोर के परिवार ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का फैसला किया.
प्रशासन उन्हें भी सिर में गोली मारे
एक जवान बेटे को खोने का दर्द मृतक के पिता के चेहरे साफ नजर आ रहा था. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने बेटे के हत्यारों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की. बेहद गुस्से और दुख में पिता ने कहा, ‘सबकी यही मांग है कि जो मेरे बेटे के साथ हुआ, वही उनके बेटों के साथ भी होना चाहिए. मेरे बेटे के सिर में दो गोलियां मारी गईं; प्रशासन को भी उनके सिर में गोली मारनी चाहिए.’ पिता ने न्याय व्यवस्था से अपील करते हुए चेतावनी दी कि अगर इन अपराधियों को फांसी नहीं दी गई और इनके साथ सख्ती नहीं बरती गई, तो वे बाहर आकर ‘फिर से ऐसे ही अपराध करेंगे.’
क्या था पूरा मामला और कौन हुए गिरफ्तार?
यह खौफनाक घटना दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर घटी थी. 17 वर्षीय किशोर को सरेआम गोलियों से भून दिया गया था. गंभीर रूप से घायल होने के बाद 1 जून को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुगलकाबाद निवासी यश बिधूड़ी और जय कुमार के रूप में हुई है. इनके अलावा मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.
सांसद बिधूड़ी से रिश्ते की अफवाहों का खंडन
घटना के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया था. दावा किया जा रहा था कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी यश बिधूड़ी का संबंध दक्षिण दिल्ली से मौजूदा भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी से है. लेकिन, दिल्ली पुलिस ने इन तमाम अफवाहों का पूरी तरह से खंडन किया है. पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया, ‘यह महज एक अफवाह है कि गिरफ्तार आरोपी यश बिधूड़ी मौजूदा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का पोता या रिश्तेदार है. आरोपी यश का सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है.’ फिलहाल, पुलिस इस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है.
दिल्ली के छतरपुर में चल रहा परिजनों का धरना क्यों खत्म हुआ?
पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि उनकी मुलाकात दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से कराई जाएगी और केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाकर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दिलाने की कोशिश की जाएगी. इस ठोस आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना खत्म कर दिया.
मृतक के पिता ने आरोपियों के लिए क्या सजा मांगी है?
मृतक के पिता ने बेहद गुस्से और दुख में कहा कि जैसे उनके बेटे के सिर में गोली मारी गई, प्रशासन को आरोपियों के सिर में भी गोली मारनी चाहिए और उन्हें फांसी की सजा देनी चाहिए, क्योंकि वे दोबारा भी ऐसे अपराध कर सकते हैं.
अमर कॉलोनी हत्याकांड में पुलिस ने किन आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तुगलकाबाद निवासी यश बिधूड़ी और जय कुमार नामक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.
About the Author
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें
