Last Updated:
अल जवाहर रेस्टोरेंट का इनॉग्रेशन पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने किया था, और तब से लेकर आज तक यह रेस्टोरेंट उन्हीं के नाम पर रखे गए नाम के साथ चलता आ रहा है. रेस्टोरेंट के मालिक अकरम कुरैशी ने बताया कि यह रेस्टोरेंट 1947 में शुरू हुआ था. कई बार पॉलीटिशियंस और सेलिब्रिटीज भी यहां पर स्पॉट किए जा चुके हैं.
गौहर/दिल्ली: पुरानी दिल्ली जितनी ऐतिहासिक है, उतने ही यहां के बाजार और उनमें बसने वाली कई दुकानें भी ऐतिहासिक हैं. वहीं यहां ‘अल जवाहर’ नामक एक ऐसी दुकान है जो रेस्टोरेंट के रूप में है, और जिसका उद्घाटन पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने खुद किया था, और तब से लेकर आज तक यह रेस्टोरेंट उनके नाम पर बना हुआ है और उनकी यादों को जिंदा रखता है.
इस रेस्टोरेंट के मालिक अकरम कुरैशी ने बताया कि वे इसे अपने दो भाइयों के साथ संचालित करते हैं. यह रेस्टोरेंट 1947 में शुरू हुआ था, हालांकि इसका रजिस्ट्रेशन 1948 में हुआ था. उन्होंने यह भी बताया कि इस रेस्टोरेंट की शुरुआत उनके दादाजी ने की थी, जिसके बाद उनके पिताजी ने इसे संभाल लिया था.
यहां आ चुके हैं कई सेलिब्रिटीज
अकरम ने अपने रेस्टोरेंट का एक छोटा सा टूर करवाते हुए हमें वो सभी जगहें दिखाई जहां उन्होंने कई पॉलिटिशियंस और सेलिब्रिटीज को खाना खिलाया है. रेस्टोरेंट की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर से करते हुए, अकरम ने बताया कि पिछले रमजान में यहां राहुल गांधी आए थे और उन्होंने यहां बैठकर चिकन, कबाब और भेजा खाया था. फिर रेस्टोरेंट के फर्स्ट फ्लोर पर ले जाकर, अकरम ने हमें बताया कि यहां पर लकी अली और बादशाह ने खाना खाया है. आखिरकार, रेस्टोरेंट के तीसरे फ्लोर पर पहुंचते हुए, अकरम ने बताया कि हाल ही में बी प्राक ने यहां आकर खाना खाया है. उन्होंने इसके साथ ही बताया कि सोनू निगम, राजकुमार संतोषी, हनी सिंह, साजिद-वाजिद, और कई अन्य सेलिब्रिटीज भी यहां आकर कई बार खाना खाने का आनंद लिया है.
क्या क्या खाते हैंपॉलीटिशियंस यहां पर
अकरम ने बताया कि यहां पर पॉलिटिशियंस और सेलिब्रिटीज आमतौर पर मटन कोरमा, कबाब, मटन निहारी, खमीरी रोटी और उनके ओर से तैयार किए गए और भी कई व्यंजनों का स्वाद लेने आते हैं. इन आहारों के लिए दरें 350 रुपये, 105 रुपये, 325 रुपये और 10 रुपये प्लस टैक्स के साथ हैं. इनके पूरे मेन्यू और रेट आप इनकी वेबसाइट “aljawaharrestaurant.com” पर देख सकते हैं, और वीडियो स्टोरी में भी जांच सकते हैं. अकरम का यह भी कहना था कि इन की क्वालिटी और इनके प्यार से खिलाने की वजह से ही सब यहां पर आकर खाना चाहते हैं.
ऐसे पहुंचे अल जवाहर रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट में पहुंचने के लिए आपको वायलेट लाइन से जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. गेट नंबर 1 से बाहर निकलते ही आपको जामा मस्जिद के सामने स्थित प्रसिद्ध मटिया महल बाजार के अंदर जाते हुए शुरुआत में ही यह रेस्टोरेंट दिख जाएगा. यह रेस्टोरेंट सप्ताह के सात दिन खुला रहता है और आप सुबह 8:00 बजे से लेकर रात को 1:00 बजे तक कभी भी आ सकते हैं.
