Last Updated:
Mutton by Chef Lalu Yadav: लालू प्रसाद यादव ने डिनर में राहुल गांधी को खुद पकाकर मटन खिलाया है. राजद सांसद मीसा भारती के दिल्ली आवास पर ये मुलाकात हुई. राहुल गांधी और लालू यादव ने हल्की-फुल्की बातचीत और भोजन का आनंद लेने में काफी समय बिताया. लालू यादव ने इस मौके के लिए बिहार से देसी मटन और मसाले मंगवाने का प्रबंध किया था और कांग्रेस नेता को दिखाया कि बिहार की विशेष शैली में चंपारण मटन कैसे पकाया जाता है.
लालू यादव ने राहुल गांधी को डिनर पर चंपारण मटन बनाकर खिलाया. (Image:twitter.com/INCIndia)
नई दिल्ली. ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले (Modi Surname Defamation Case) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सजा पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के रोक लगाए जाने के कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने डिनर पर मुलाकात की. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एक सांसद के रूप में राहुल गांधी की संसद (Parliament) में वापसी का रास्ता साफ हो गया. इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ लालू यादव को राहुल गांधी को फूलों का गुलदस्ता देते देखा गया. इसके बाद दोनों नेता लालू प्रसाद यादव के खुद पकाए गए मटन को खाने के लिए डिनर पर गए.
राजद सांसद मीसा भारती के दिल्ली आवास पर ये मुलाकात हुई, जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नवगठित विपक्षी गुट ‘इंडिया’ की इस महीने के अंत में मुंबई में बैठक होने वाली है. इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि हालांकि राहुल गांधी और लालू यादव ने राजनीति पर काफी चर्चा की. लेकिन दोनों ने हल्की-फुल्की बातचीत और अपने भोजन का आनंद लेने में काफी समय बिताया. सूत्रों ने बताया कि लालू यादव ने इस मौके के लिए बिहार से देसी मटन और मसाले मंगवाने का प्रबंध किया था और कांग्रेस नेता को दिखाया कि बिहार की विशेष शैली में चंपारण मटन कैसे पकाया जाता है. बिहार का चंपारण मटन अपनी अनूठी खाना पकाने की शैली और स्वाद के लिए मशहूर है. राहुल गांधी ने राजद प्रमुख के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
