Last Updated:
PM Narendra Modi at NDA meet: अगले लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए के सांसदों की बैठक में कहा कि हमें इस बार और अधिक सीटें जीतनी हैं और अगले 25 साल में भारत को एक विकसित देश बनाना है. बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अब तक यूपीए सरकार की भ्रष्ट नीतियों जैसे 2जी, 3जी, कोलगेट, जीजाजी घोटालों से यूपीए का नाम जुड़ा था, इसलिए अब इसका नाम बदलकर I.N.D.I.A कर दिया गया है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक में ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने को कहा. (PHOTO:ANI)
नई दिल्ली. 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सांसद मौजूद थे. बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमें इस बार अधिक सीटें जीतनी हैं और अगले 25 साल में भारत को एक विकसित देश बनाना है.’ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब तक यूपीए सरकार की भ्रष्ट नीतियों जैसे 2जी, 3जी, कोलगेट, जीजाजी घोटालों से यूपीए का नाम जुड़ा था. इसलिए अब इसका नाम बदलकर I.N.D.I.A कर दिया गया है.
बैठक में मौजूद बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा कि ‘आज झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के एनडीए सांसदों की बैठक हुई. बैठक में हर राज्य से संबंधित दो वीडियो दिखाए गए. एक वीडियो में इन राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को दिखाया गया. दूसरे वीडियो में इन राज्य सरकारों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को दिखाया गया.’ गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं. ऐसे में एनडीए की बैठकें कई मायनों में अहम हैं. एनडीए की बैठकें 31 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाली हैं. एनडीए सांसदों की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली.
एनडीए सांसदों की अगली बैठक 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश (काशी, गोरखपुर और अवध), तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप के लिए होगी. इसके बाद 3 अगस्त को एक और बैठक होगी. जिसमें बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर चर्चा होगी. 8 अगस्त की बैठक राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा के लिए होगी. वहीं 9 अगस्त को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, गुजरात, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के लिए बैठक होगी.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
