पूर्वी दिल्‍ली से नोएडा जाने वालों को खुशखबरी! अक्षरधाम के पास जाम की होगी छुट्टी, नॉन स्‍टाप पहुंचेंगे घर

होमताजा खबरDelhi

पूर्वी दिल्‍ली से नोएडा जाने वालों को खुशखबरी! अक्षरधाम के पास जाम होगा खत्‍म

Last Updated:

Traffic Jam News- अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन और नोएडा लिंक रोड के आसपास ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है. जिससे सुबह और शाम जाम में फंसे बगैर सफर किया जा सकेगा. जिससे लोगों का समय और पैसे दोनों बचेंगे.

सरकार ने बनाया खास प्‍लान, बसों के लिए रास्‍ता बनेगा.

नई दिल्ली. अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन और नोएडा लिंक रोड के आसपास जाम से राहत देने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है. जिससे सुबह और शाम जाम में फंसे बगैर सफर किया जा सकेगा. कई सरकारी एजेंसियां मिलकर इस इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और वाहनों की आवाजाही आसान बनाने पर काम कर रही हैं. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद इस रूट पर वाहनों की संख्या बढ़ी है, जिससे जाम की समस्‍या और भी बढ़ गयी है .

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार प्‍लान के तहत अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के आसपास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन प्लान लागू किया जाएगा. जिसके तहत नए बस बे बनाए जाएंगे, पैदल यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित किया जाएगा और सड़क के बीच बने डिवाइडर तथा रेलिंग में भी बदलाव किए जाएंगे.

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने समीक्षा बैठक में कहा था कि लक्ष्मी नगर से मयूर विहार की ओर जाने वाली दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर मौजूदा बस बे पर्याप्त नहीं हैं. इस वजह से सड़क पर बसों के रुकने से ट्रैफिक बाधित होता है. अब यमुना की ओर अतिरिक्त बस बे बनाने का प्रस्ताव है. इसके लिए पीडब्‍ल्यूडी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से भी समन्वय किया जाएगा, जिससे बहाव पर कोई असर न पड़े.

एक बड़ी समस्या पैदल यात्रियों को लेकर सामने आई. लोग फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे सड़क पार करते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है और जाम भी लगता है. इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने सड़क के बीच बनी रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोग सीधा सड़क पर न उतर सकें.

चूंकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की शुरुआत अक्षरधाम इलाके से होती है, इसलिए यहां अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि इलाके में पैदल चलने वालों के लिए सुविधाएं बेहतर दी जाएंगी और ट्रैफिक को अधिक बेहतर किया जाएगा. अधिकारियों का मानना है कि इन बदलावों से आने वाले समय में दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम होगा.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *