गर्मियों में कौन सा फैब्रिक पहनें? फैशन डिजाइनर ने बताए सबसे कूल और स्टाइलिश कपड़े

Last Updated:

गर्मियों में सबसे पहली पसंद हमेशा हल्का और अच्छी क्वालिटी वाला कॉटन होना चाहिए. कॉटन फैब्रिक हवा को आसानी से पास होने देता है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और पसीना कम महसूस होता है. साथ ही यह स्किन पर हल्का और आरामदायक महसूस होता है.

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऐसे कपड़े चुनने की होती है, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों. तेज धूप, उमस और पसीने के बीच सही फैब्रिक का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में फैशन डिज़ाइनर अवनीत अडवानी ने गर्मियों के लिए कुछ ऐसे फैब्रिक्स बताए हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ स्किन-फ्रेंडली और आरामदायक भी हैं.

अच्छी क्वालिटी वाला कॉटन सबसे बेहतर
कॉटन को गर्मियों का सबसे भरोसेमंद फैब्रिक माना जाता है. अवनीत अडवानी के अनुसार गर्मी के मौसम में हल्का और अच्छी क्वालिटी वाला कॉटन सबसे बेहतर विकल्प होता है. यह फैब्रिक हवा को आसानी से पास होने देता है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और पसीना कम महसूस होता है. साथ ही कॉटन त्वचा पर हल्का और आरामदायक लगता है. उनका कहना है कि अच्छी क्वालिटी का सस्टेनेबल और सही तरीके से तैयार किया गया कॉटन गर्मियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है.

स्टाइलिश और एलिगेंट लुक
अगर कोई ऐसा फैब्रिक चाहता है जो कम मेहनत में स्टाइलिश और एलिगेंट लुक दे, तो लिनेन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. अवनीत के मुताबिक लिनेन फॉर्मल कपड़ों को भी कैजुअल और क्लासी लुक देता है. यह पहनने में हल्का और आरामदायक होता है, इसलिए गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है.

कॉटन सिल्क अच्छा विकल्प
शादी और त्योहार जैसे खास मौकों के लिए कॉटन सिल्क को अच्छा विकल्प माना जाता है. यह फैब्रिक लग्ज़री लुक देने के साथ-साथ काफी ब्रीदेबल भी होता है. इस पर फ्लोरल प्रिंट और एम्ब्रॉयडरी बेहद खूबसूरत लगती है, जिससे समर फैशन और आकर्षक बन जाता है.

ऑर्गेंजा फैब्रिक का ट्रेंड
गर्मियों में ऑर्गेंजा फैब्रिक का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है. यह हल्का और आसानी से पहनने वाला फैब्रिक है. शर्ट्स, लहंगे और वेडिंग आउटफिट्स में इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है. स्टाइल और कम्फर्ट दोनों के लिहाज से यह अच्छा विकल्प माना जाता है.

कोटा डोरिया भी भारतीय गर्मियों में खास
इसके अलावा कोटा डोरिया भी भारतीय गर्मियों का खास हिस्सा माना जाता है. इसकी हल्की बनावट और आरामदायक फील इसे समर सीजन के लिए परफेक्ट बनाती है. साड़ी, कुर्ता, इंडियन वियर और शर्ट्स तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि गर्मियों में यह फैब्रिक लोगों की पहली पसंद बना रहता है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *