80KM की रफ्तार में आ रहा तूफान, दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला करवट, दिन में छाया अंधेरा, IMD का अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

70KM की रफ्तार में आ रहा तूफान, दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला करवट, IMD का अलर्ट

Last Updated:

Delhi Sudden Weather Change: दिल्ली-एनसीआर वालों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है. गुरुवार को मौसम ने अचानक से करवट बदली है. बुधवार के मुकाबले गुरुवार यानी आज तापमान भारी गिरावट दर्ज हुआ है. पारा 45 डिग्री से लुढ़ककर सीधे 40 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में बारिश और तेज रफ्तार में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. एनसीआर के आसमान में काले बादल छा गए हैं. शुक्रवार (29 मई) को 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की भयानक रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी दी गई है.

IMD ने दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. (AI फोटो)

Delhi Sudden Rain-Thunderstrom Alert by IMD: कई दिनों से भीषण लू और भयंकर गर्मी गुरुवार को राहत मिली है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया है. आसमान में काले घने बादल छा गए हैं. ऐसा लग रहा है जैसे दिन में ही अंधेरा घिर आया हो. मौसम विभाग (आईएमडी) के नाउकास्ट के मुताबिक दिल्ली में पारा तेजी से नीचे गिरा है. साथ ही एक खतरनाक आंधी-तूफान (Thunderstorm) का अलर्ट भी जारी किया गया है.

बुधवार (27 मई) को जहां दिल्ली का तापमान आग उगल रहा था. रिज (Ridge) व आयानगर में पारा 45.6°C और 45.4°C तक पहुंच गया था. वहीं, गुरुवार (28 मई) को इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. 28 मई को अधिकतम तापमान सफदरजंग में 41.1°C, पालम में 40.3°C और आयानगर में 40.1°C दर्ज किया गया. यानी महज 24 घंटे के अंदर तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आई है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

मौसम विभाग का गुरुवार को दिल्ली के सभी जिलों और एनसीआर के लिए अलर्ट.

70 से 80 KM की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी कि 28 मई शाम और रात के समय आसमान पूरी तरह बादलों से घिर जाएगा. हल्की बारिश के साथ गरज-बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. हवाओं के झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. दिल्ली के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट तो एनसीआर के जिलों के लिए ऑऱेंज अलर्ट जारी किया गया है.

27 मई और 28 मई के बीच दिल्ली के तापमान में क्या बड़ा बदलाव दर्ज किया गया?
27 मई को दिल्ली के कुछ इलाकों (जैसे रिज) का तापमान 45.6°C तक पहुंच गया था, जबकि 28 मई को मौसम ने अचानक करवट ली. आज अधिकतम तापमान गिरकर 40 के करीब आ गया.

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आईएमडी की क्या चेतावनी है?
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार को 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. साथ ही बारिश और गरज-बिजली की संभावना है.

आईएमडी मैप के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के किन शहरों में सबसे ज्यादा खतरे (रेड अलर्ट) की चेतावनी है?
IMD के मैप के मुताबिक – एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के लिए मौसम विभाग ने कौन सा अलर्ट जारी किया है?
मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के लिए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ (तैयार रहें) जारी किया है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *