'किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा', दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, 5 की मौत, बचाए गए 11 लोग

होमताजा खबरDelhi

‘किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा’, दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

Last Updated:

Delhi Building Collapse: मुख्यमंत्री रेखी गुप्ता ने कहा कि इमारत पुरानी थी और उसमें कुछ निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था. बेसमेंट में खुदाई का काम हो रहा था, जिसकी वजह से एक पिलर खिसक गया और पूरी इमारत ढह गई. इमारत का इस्तेमाल पीजी के तौर पर हो रहा था और अंदर बच्चे मौजूद थे. सभी एजेंसियां ​​लगातार काम कर रही हैं. हमारी प्राथमिकता सबसे पहले इन बच्चों की जान बचाना है.

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी कई मंजिला इमारत से पांच लोगों की मौत हो गई.

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी कई मंजिला इमारत से पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है. मौके पर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताया है. सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली की रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं अस्पताल जा रही हूं. हमें बचाए गए सभी लोगों की हालत के बारे में जानना होगा. मैं बस इतना कह सकती हूं कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, चाहे वह इमारत का मालिक हो या कोई अधिकारी… उसे बख्शा नहीं जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इमारत पुरानी थी और उसमें कुछ निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था. बेसमेंट में खुदाई का काम हो रहा था, जिसकी वजह से एक पिलर खिसक गया और पूरी इमारत ढह गई. इमारत का इस्तेमाल पीजी के तौर पर हो रहा था और अंदर बच्चे मौजूद थे. सभी एजेंसियां ​​लगातार काम कर रही हैं. हमारी प्राथमिकता सबसे पहले इन बच्चों की जान बचाना है. बचाव अभियान इसी तरह जारी रहेगा. सभी अधिकारी यहां मौजूद हैं और किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. हालांकि, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन, आरके पुरम स्थित घटनास्थल पर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बचाव अभियान की बारीकी से निगरानी की जा रही है. सभी एजेंसियां ​​समन्वय में काम कर रही हैं और सभी प्रयास सुरक्षित बचाव पर केंद्रित हैं. राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी हैं.

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पीड़ितों से मिलने एम्स पहुंच रही हैं, जिसके बाद वह आरके पुरम हादसे में पीड़ित छात्रों से मिलने जाएंगी.

इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आरके पुरम के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से बहुत चिंता है. उन्होंने कहा कि डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं. एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं. हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

About the Author

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *