वैभव सूर्यवंशी विज्ञापन बाजार के बने नए किंग, ब्रांड वैल्यू में रॉकेट जैसी तेजी, 50 लाख से सीधे 12 करोड़ का ऑफर!

होमखेलक्रिकेट

50 लाख से सीधे 12 करोड़ की छलांग! वैभव सूर्यवंशी बने विज्ञापन बाजार के नए किंग

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi brand value: आईपीएल में 240 प्लस के स्ट्राइक रेट से 680 रन कूटकर सनसनी मचाने वाले बिहार के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब विज्ञापन बाजार के नए किंग बनकर उभरे हैं. वर्तमान में बैट स्पॉन्सरशिप से 50 लाख रुपये सालाना कमाने वाले इस युवा खिलाड़ी को देश के बड़े टायर ब्रांड्स ने 12 करोड़ रुपये सालाना और ‘ब्लैंक चेक’ तक का बंपर ऑफर दिया है.यदि यह डील फाइनल होती है, तो यह क्रिकेट एंडोर्समेंट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी.

वैभव सूर्यवंशी पर टायर कंपनियों की नजर.

नई दिल्ली. क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां शोहरत के पीछे पैसा खुद-ब-खुद चला आता है. लेकिन इस शोहरत को कमाने के लिए जिस बेमिसाल हुनर की जरूरत होती है, बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के पास उसकी कोई कमी नहीं है. महज 15 साल की उम्र में, जहां बच्चे अपनी स्कूली पढ़ाई और भविष्य की उलझनों में व्यस्त होते हैं, वैभव मैदान पर दुनिया के बड़े-बड़े और दिग्गज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं. आईपीएल में उनके बल्ले ने जो गदर मचाया है, उसकी गूंज पूरे क्रिकेट जगत में सुनाई दे रही है. पूरे टूर्नामेंट में 240 से ज्यादा के हैरान करने वाले स्ट्राइक रेट से 680 रन कूटकर सूर्यवंशी न केवल इस सीजन के टॉप स्कोरर बने हैं, बल्कि क्रिकेट फैंस से लेकर खेल विशेषज्ञों के दिलो-दिमाग पर भी छा गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की यह बढ़ती हुई शोहरत अब मैदान के बाहर उनकी ब्रांड वैल्यू को रॉकेट की रफ्तार से ऊपर ले जा रही है. ‘क्रिक ब्लॉगर’ की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह किशोर खिलाड़ी वर्तमान में अपने बैट स्पॉन्सर (बल्ले के प्रायोजक) से सालाना 50 लाख रुपये की कमाई कर रहा है. उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट में एक खास क्लॉज भी शामिल है, जो उन्हें किसी बेहतर और बड़े ऑफर के मिलने पर इस डील से सम्मानजनक रूप से बाहर निकलने की अनुमति देता है.

वैभव सूर्यवंशी पर टायर कंपनियों की नजर.

वैभव के लिए कॉर्पोरेट जगत में मची होड़
आईपीएल 2026 में उनकी इस आतिशी और ऐतिहासिक सफलता के बाद, कॉर्पोरेट जगत में वैभव को अपने साथ जोड़ने की एक बड़ी होड़ मच गई है. चूंकि उनका मौजूदा बैट स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट अब अपने आखिरी दौर में है, इसलिए देश की कई दिग्गज और अग्रणी कंपनियां उन्हें साइन करने के लिए कतार में खड़ी हैं. इस रेस में सबसे आगे देश के टॉप टायर ब्रांड्स नजर आ रहे हैं, जो खेल की दुनिया में बड़े विज्ञापनों के लिए जाने जाते हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो इस 15 वर्षीय सनसनी को बैट स्पॉन्सरशिप के लिए 12 करोड़ रुपये सालाना ऑफर की गई है. बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है; वैभव की लोकप्रियता और उनके भविष्य के स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिलचस्पी दिखाने वाले प्रायोजकों में से एक ने तो उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए ‘ब्लैंक चेक’ तक थमा दिया है, ताकि वैभव खुद अपनी मनचाही रकम भर सकें.

एंडोर्समेंट बाजार का बदलेगा पूरा परिदृश्य
यदि यह डील अपनी तार्किक परिणति तक पहुंचती है और फाइनल हो जाती है, तो यह क्रिकेट के एंडोर्समेंट बाजार के इतिहास में एक बहुत बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव होगा. यह डील इस बात पर मुहर लगा देगी कि वैभव सूर्यवंशी महज एक ‘उम्मीद जगाने वाले युवा खिलाड़ी’ नहीं रह गए हैं, बल्कि बहुत कम समय में एक बहुत बड़े ‘कमर्शियल पावरहाउस’महाशक्ति) के रूप में तब्दील हो चुके हैं.

इस पूरे मामले पर बाजार के समीकरणों को समझाते हुए एक सूत्र ने कहा, ‘ अगर ऋषभ पंत जैसे स्थापित खिलाड़ी, जो इस समय (चोट या अन्य कारणों से) केवल एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं, सालाना 8 करोड़ रुपये की मांग कर सकते हैं, तो यह बिल्कुल साफ है कि सूर्यवंशी ने अपनी सनसनीखेज बल्लेबाजी से सारे पुराने रिकॉर्ड्स और उम्मीदों की छत को तोड़ दिया है. उनकी वैल्यू इस समय आसमान छू रही है.’

बैट मेकर्स बनाम टायर दिग्गज: पैसों की जंग
आमतौर पर क्रिकेट के बाजार में स्पॉन्सरशिप के गणित को देखें, तो जो कंपनियां खुद बल्ले बनाती हैं . वे किसी खिलाड़ी को अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक की ही राशि ऑफर कर पाती हैं. इसमें भी ज्यादातर हिस्सा परफॉर्मेंस-बेस्ड बोनस के रूप में जुड़ा होता है. लेकिन जब बाजार में एमआरएफ और सीएएट जैसे देश के टायर दिग्गज उतरते हैं, तो खेल के नियम पूरी तरह बदल जाते हैं. ये टायर कंपनियां इन दिनों बैट ब्रांडिंग डील्स पर पानी की तरह पैसा बहा रही हैं. वे बल्ले के मुख्य हिस्से पर अपने स्टिकर लगाने के लिए ऐसी भारी-भरकम रकम खर्च करने को तैयार रहती हैं, जिससे पारंपरिक बैट कंपनियां मुकाबला नहीं कर पातीं. वैभव के मामले में भी यही टायर कंपनियां पैसों की इस जंग को नए स्तर पर ले गई हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *