Last Updated:
Astrology Courses Admission Open: दिल्ली के CSU में ज्योतिष, शास्त्र, एमए, एलएलबी समेत 113 कोर्सों में 10 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन शुरू हो गया है. जहां ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक भरे जाएंगे. यहां सुविधा के लिए स्टूडेंट की इवनिंग क्लास भी उपलब्ध कराई जाएगी.
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर चारों ओर आप देख रहे होंगे कि ज्योतिष, एस्ट्रोलॉजी, शास्त्र, कुंडली, शादी और विवाह जैसा ज्ञान रखने वाले खूब पैसा कमा रहे हैं. चारों ओर जो परेशान लोग हैं, वो उनके पास सलाह के लिए जा रहे हैं. ऐसे में बढ़ते हुए ज्योतिषी और शास्त्र के साथ-साथ एस्ट्रोलॉजी के क्रेज को देखते हुए दिल्ली का एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जो आपको शास्त्री और ज्योतिष बनने में मदद करेगा. यहां पर फिलहाल प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रवेश प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी.
यहां एडमिशन लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कभी भी कर सकते हैं और इस विश्वविद्यालय में अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की 10,000 से ज्यादा सीटें हैं. आप इसके अलावा भी कई और कोर्स ज्वाइन करके सीधे तौर पर अच्छी कमाई कर सकते हैं. यह जानकारी सीएसयू के प्रवेश शाखा एवं परियोजना अधिकारी प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने दी है.
15 जून तक कर सकते हैं आवेदन
सीएसयू के प्रवेश शाखा एवं परियोजना अधिकारी प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी में विभिन्न स्तरों के पाठ्यक्रम CUET (केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा) और Non-CUET (विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा) दोनों माध्यमों से संचालित किए जाते हैं. अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों में एडमिशन शुरू हो चुके हैं. 15 जून तक अंतिम तारीख रखी गई है. इसके बाद अगर किसी भी कोर्स में सीट बच जाएंगी तो प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.
विश्वविद्यालय अपनी ओर से भी विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें जो टॉपर बच्चे होते हैं उनको चुनकर एडमिशन दिया जाता है. उन्होंने बताया कि इस बार करीब 113 कोर्स हैं और लगभग 10,000 से ज्यादा सीटें हैं. अच्छा मौका है उन छात्र-छात्राओं के लिए जो ज्योतिष बनना चाहते हैं या जो शास्त्र की पढ़ाई करके शास्त्री बनना चाहते हैं और पोस्ट ग्रेजुएट में अगर कोई आचार्य बनना चाहता है. इन दिनों सोशल मीडिया हो या ऑफलाइन लोग ज्योतिष के पास खूब जाते हैं. ऐसे मगर आप इसकी पढ़ाई करके विद्वान बनकर पैसा कमाना चाहते हैं तो यकीनन यह कोर्स आपके लिए बेस्ट है.
एमए और एलएलबी करने का भी मौका
सीएसयू के प्रवेश शाखा एवं परियोजना अधिकारी प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि इसके अलावा अगर कोई छात्र-छात्राएं एलएलबी और एमए करना चाहते हैं हमारी यूनिवर्सिटी से तो वो इसमें आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो लोग नौकरी कर रहे हैं. उनके पास टाइम नहीं होता है कि वो दिन की क्लास ऑनलाइन या ऑफलाइन अटेंड कर सकें तो उनके लिए इवनिंग क्लास का आयोजन किया गया है. ऐसे लोग हमारे यहां विभिन्न कोर्सों में प्रवेश लेकर इवनिंग क्लास भी अटेंड कर सकते हैं और अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं. सब कुछ ऑनलाइन ही होगा यानी आवेदन ऑनलाइन होगा, लेकिन यूनिवर्सिटी के पूरे देश भर में जो परिसर हैं. वहां पर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह की क्लास चलेगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
