Last Updated:
Surya Chauhan Hatyakand: सूर्या चौहान को बीते 28 मई को बेरहमी से उसके ही मुस्लिम दोस्त ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद आरोपी को एनकाउंट में ढेर कर दिया गया था. अब खबर सामने आई है कि सूर्या के परिजनों में किसी एक सदस्य को खोड़ा नगर पालिका में सफाई सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किया गया है. डीएम ने खुद नियुक्ति पत्र सौंपा है.
डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सौंपा नियुक्ति पत्र.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा नजर आ रहा है. इसी कड़ी में आज गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नियुक्ति पत्र सौंपा. नगर विकास मंत्रालय की ओर से परिवार के सदस्य को खोड़ा नगर पालिका में सफाई सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किया गया. इस मौके पर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब होगा कि 2 दिन पहले यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया था.
सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है. कल उप जिलाधिकारी के माध्यम से तहसीलदार द्वारा असद के मकान पर नोटिस चस्पा किया गया था. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 15 दिन के भीतर इस मकान को हटाएगा कौन? क्योंकि जिस व्यक्ति के नाम पर यह मकान दर्ज है, यानी असद का पिता नवाब, वह सूर्या हत्याकांड मामले में जेल में बंद है.
वहीं असद की मां अभी फरार बताई जा रही है और उसके एक भाई का भी कोई पता नहीं है. गांव के रिश्तेदार भाई ने भी परिवार से अपना संबंध समाप्त कर लिया है. ऐसे में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब बुलडोजर एक्शन की चर्चा तेज हो गई है.
जानकारी के मुताबिक यह असद का पुराना मकान है, जहां वह करीब 8 महीने पहले तक रहता था. प्रशासनिक जांच में यह मकान आज भी असद के पिता नवाब के नाम पर दर्ज पाया गया है. प्रशासन द्वारा कल जब नोटिस लगाया गया था, तब इस घर का गेट पूरी तरह सही सलामत था. लेकिन जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी मिली, कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताते हुए घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.फिलहाल 15 दिन के बाद बुलडोजर एक्शन होगा
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
