Last Updated:
Khoda Madarsa Seal Public Opinion : गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद से जिला प्रशासन सख्त हो गया है. खोड़ा क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे दो मदरसों को सील कर दिया गया है. उनके संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है. स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है. लोकल 18 से खोड़ा निवासी सोनू शर्मा कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है. जिन संस्थानों के पास आवश्यक अनुमति और पंजीकरण नहीं हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. जियाउद्दीन सैफी ने कहा कि सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन और पुलिस ने जिस तरह सख्ती दिखाई है, वह आवश्यक थी.
गाजियाबाद. यूपी स्थित गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे दो मदरसों को सील किए जाने और उनके संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है. लोगों का कहना है कि प्रशासन को केवल दो मदरसों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे क्षेत्र में संचालित सभी शिक्षण संस्थानों और किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए. लोगों का मानना है कि सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे सख्त कदम कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेंगे. लोकल 18 से खोड़ा निवासी सोनू शर्मा कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है. खोड़ा एक बड़ी और घनी आबादी वाली कॉलोनी है, जहां बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों और जिलों से लोग आकर रहते हैं. ऐसे में प्रशासन को क्षेत्र में संचालित सभी मदरसों और दूसरे संस्थानों के दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए. सोनू ने कहा कि जिन संस्थानों के पास आवश्यक अनुमति और पंजीकरण नहीं हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. बाहर से आकर रहने वाले लोगों का सत्यापन भी नियमित रूप से किया जाना चाहिए.
जियाउद्दीन सैफी ने कहा कि वह कई वर्षों से खोड़ा में रह रहे हैं. यहां हमेशा सभी समुदायों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते आए हैं. सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन और पुलिस ने जिस तरह सख्ती दिखाई है, वह आवश्यक थी. उनके अनुसार मुख्य आरोपी असद के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पूरी तरह उचित थी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए ताकि समाज में गलत संदेश न जाए. जियाउद्दीन ने कहा कि जिन मदरसों या संस्थानों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होना स्वाभाविक है और प्रशासन बिना भेदभाव के कानून के अनुसार काम कर रहा है.
लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे
सूर्या की मां सरोज ने कहा कि अवैध रूप से संचालित संस्थानों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि पूरे खोड़ा क्षेत्र में ऐसे संस्थानों की जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कदम उठाए जाएं. उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की ताकि पुलिस हर गतिविधि पर निगरानी रख सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
पूरी तरह उचित कदम
स्थानीय निवासी रेखा ने कहा कि जिन मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई हुई है, वह पूरी तरह उचित है. जिला प्रशासन और पुलिस को संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र का सर्वे कर ऐसे संस्थानों को चिन्हित करना चाहिए, जिनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं. रेखा का कहना है कि समय रहते जांच और कार्रवाई होने से कानून व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र में पारदर्शिता बनी रहेगी.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें
