साड़ी नहीं, अब ब्लाउज देखकर महिलाएं करती हैं खरीदारी! सपना ने बदल दिया फैशन का पूरा ट्रेंड, दुबई-अफ्रीका तक हैं कस्टमर

होमताजा खबरDelhi

साड़ी नहीं, सपना के डिजाइनर ब्लाउज ने बदला फैशन का ट्रेंड, महिलाओं की बना पसंद

Last Updated:

Delhi Sapna Dutta Designer Blouse Business: वेस्ट बंगाल की उद्यमी सपना दत्ता के डिजाइनर ब्लाउज भारत से अफ्रीका, दुबई, न्यू जर्सी तक लोकप्रिय है. उनका ब्रांड ब्लाउज 350 से 15000 रुपये में ऑनलाइन बिक रहा है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: कभी साड़ी के साथ साधारण ब्लाउज पहनना आम बात थी, लेकिन वेस्ट बंगाल की सपना दत्ता नाम की महिला उद्यमी ने अपनी अनोखी डिजाइनिंग से इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया. आज उनके तैयार किए गए डिजाइनर ब्लाउज न सिर्फ भारत में फैशन का नया ट्रेंड बन चुके हैं, बल्कि अफ्रीका, दुबई और न्यू जर्सी जैसे देशों तक निर्यात किए जा रहे हैं. कैसे एक छोटे से आइडिया ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और भारतीय महिलाओं की पसंद बदल दी. इसी पर जब उनसे लोकल 18 की टीम ने बातचीत की.

उन्होंने बताया कि वह रहने वाली वेस्ट बंगाल की हैं और दिल्ली के हैंडलूम हाट जो कि जनपथ मार्केट में है. जहां इन दिनों एक्सपो चल रहा है, उसमें आई हुई हैं. दिल्ली में कई बार सरकार की ओर से जब इस तरह के एक्सपो होते हैं तो उसमें वह आती रहती हैं. उन्होंने बताया कि एक वक्त था, जब लोग साड़ी लेकर ब्लाउज ढूंढते थे कि उन्हें अच्छा और डिजाइनिंग ब्लाउज मिल जाए, लेकिन अब लोग ब्लाउज खरीद कर साड़ी ढूंढते हैं. उन्होंने साड़ी और ब्लाउज का जो मार्केट है. भारत में उसे पूरी तरह से बदल दिया. क्योंकि बीते 32 सालों से वह इस क्षेत्र में काम कर रही है.

डिजाइनिंग ब्लाउज का सफर ऐसे हुआ शुरू

सपना दत्ता ने बताया कि करीब 32 साल पहले उन्होंने साड़ियों से बिजनेस शुरू किया था, लेकिन लोग जब उनके पास आते थे तो वो डिजाइनिंग ब्लाउज बनाने की डिमांड करते थे तो उन्होंने धीमे-धीमे प्रयोग करना शुरू किया और गरीब 32 साल पहले ब्लाउज के पीछे डिजाइन बनाने के साथ ही ब्लाउज के आगे और उसके हाथों पर भी तमाम तरह की स्टाइलिश डिजाइन बनाई.  ब्लाउज को इतना खूबसूरत बना दिया की ब्लाउज से साड़ी की सुंदरता और बढ़ने लगी.

सपना ने बताया कि देखते ही देखते डिजाइनिंग ब्लाउज की डिमांड भारत के साथ-साथ अफ्रीका, न्यू जर्सी और दुबई समेत कई देशों तक फैल गई और भारत में भी जो भी डिजाइनर हैं, उन्होंने उनको फॉलो किया और डिजाइनर ब्लाउज बनाने लगे. सपना दत्ता ने बताया कि आज उनका टर्नओवर काफी ऊपर जा चुका है और लोगों को यह डिजाइनर ब्लाउज बहुत पसंद आ रहा है. लड़कियां बिना आस्तीन के पहनती हैं. जबकि महिलाएं आस्तीन वाले डिजाइनर ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं.

जानें कितनी होती है ब्लाउज की कीमत

सपना दत्ता ने बताया कि उनके पास 350 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक के ब्लाउज उपलब्ध होते हैं. यह हैंड पेंटेड होते हैं. जरदोजी और शिफॉन के साथ ही तमाम कपड़ों के होते हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास उनके डिजाइनर भी मौजूद हैं, जो डिजाइन करते हैं खूबसूरत ब्लाउज को और इसके बाद लोगों तक इसे पहुंचाया जाता है.

जहां एक ब्लाउज को बनाने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन डिजाइन कभी-कभी ग्राहक भी उन्हें बताते हैं कि उन्हें किस तरह की डिजाइन चाहिए और ज्यादातर डिजाइन को डिजाइनर खुद ही बनाते हैं, जिसमें दुर्गा पूजा और श्री कृष्ण समेत कई ब्लाउज काफी मशहूर हैं. उन्होंने बताया कि किसी भी मार्केट में उनका माल नहीं मिलेगा. खरीदने के लिए उनके ब्रांड अनन्या के फेसबुक पेज या अमेजन पर जाना होगा. वहीं से आप खरीद सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *