वैभव सूर्यवंशी क्या आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल होंगे? कुछ ही घंटों में होगा टीम इंडिया का ऐलान

होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी क्या आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल होंगे

Last Updated:

Vaibhav sooryavanshi Ireland tour: शनिवार को बीसीसीआई की चयन बैठक में 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. ऐसा होने पर वह सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बनेंगे. हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं. बीसीसीआई आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार, 6 जून को मुंबई में दोपहर एक बजे करेगा.

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में किया जा सकता है शामिल.

India T20I selection: भारतीय क्रिकेट में जब भी किसी चमत्कारी युवा खिलाड़ी की बात होती है, तो अमूमन सचिन तेंदुलकर का नाम जेहन में आता है. लेकिन इस समय देश के क्रिकेट गलियारों में एक ऐसा नाम गूंज रहा है, जिसने महज 15 साल की उम्र में दुनिया भर के गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है. वह नाम है वैभव सूर्यवंशी का. शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्डके चयनकर्ता जब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए लिमिटेड ओवरों (वनडे और टी20) की टीम का चयन करने बैठेंगे, तो सबकी नजरें इसी बाएं हाथ के युवा ओपनर पर टिकी होंगी. पूरी संभावना है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे के लिए पहली बार सीनियर टीम इंडिया का टिकट मिल जाए. अगर ऐसा होता है, तो वह 1989 में सचिन तेंदुलकर के डेब्यू के बाद भारत की पुरुष टीम में शामिल होने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे. बीसीसीआई टीम का ऐलान शनिवार दोपहर 1:00 बजे मुंबई में हेडक्वार्टर से करेगा.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी ने वैभव की जमकर तारीफ की है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस युवा खिलाड़ी को तुरंत भारतीय टी20 टीम में शामिल कर पुरस्कृत किया जाना चाहिए. गांधी के मुताबिक, वैभव ने हर पैमाने पर खुद को साबित किया है और वह आने वाले समय में सिर्फ सीमित ओवरों में ही नहीं, बल्कि टेस्ट मैचों में भी दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को आतंकित करने का माद्दा रखते हैं.

देवांग गांधी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें संभालने का सही तरीका यही है कि उन्हें टीम इंडिया की कैप सौंपी जाए. पिछले दो सालों में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह असाधारण है. वह दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि वह कोई तुक्के वाले शॉट नहीं खेल रहे, बल्कि सामने की तरफ बिल्कुल प्रामाणिक क्रिकेटिंग शॉट्स लगा रहे हैं.’

आईपीएल 2026 में मचाया कोहराम
वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा का सबसे विराट रूप हाल ही में संपन्न हुए IPL 2026 में देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेलते हुए इस 15 साल के लड़के ने जो किया, उसकी कल्पना भी बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर सकते थे. उन्होंने कुल 776 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा जो टी20 फॉर्मेट में अविश्वसनीय है.

चयनकर्ता देवंग गांधी ने आईपीएल के अंतिम दौर में खेली गई वैभव की पारियों का विशेष रूप से जिक्र किया. उन्होंने बताया कि क्वालीफायर-2 में जब राजस्थान रॉयल्स की टीम हार रही थी और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे, तब वैभव ने परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाला. उन्होंने 27 गेंदों में 97 रन और फिर संकट के समय 96 रनों की पारियां खेलीं. गांधी ने कहा, ‘वह जरूरत पड़ने पर गियर बदल सकते हैं, स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं. एक 15 साल के बच्चे में ऐसी परिपक्वता देखना विश्व क्रिकेट के लिए एक अलार्म (खतरे की घंटी) जैसा है.’

अंडर-19 विश्व कप के ‘सुल्तान ‘
आईपीएल से पहले, वैभव सूर्यवंशी ने 2026 अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी. पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले से आग उगलने वाले वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा गया था. इसी प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर खींचा कि यह खिलाड़ी जूनियर लेवल से कहीं आगे निकल चुका है. सीनियर टीम में चयन की चर्चाओं के बीच, वैभव के सामने तुरंत एक और बड़ी चुनौती है. वह 9 से 21 जून तक श्रीलंका के दांबुला में होने वाली 50 ओवरों की ट्राई-सीरीज में इंडिया ‘ए’ की जर्सी में नजर आएंगे. इस सीरीज में भारत के अलावा अफगानिस्तान ‘ए’ और मेजबान श्रीलंका ‘ए’ की टीमें हिस्सा ले रही हैं. कहा जा रहा है कि इंडिया ‘ए’ के लिए इस सीरीज में उनके प्रदर्शन और शनिवार को होने वाली बीसीसीआई की चयन बैठक के फैसले के बाद उनका सीधे आयरलैंड की फ्लाइट पकड़ना लगभग तय है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *