दिल्ली पुलिस का 4 राज्यों में महा-ऑपरेशन: प्रोफेसर मर्डर केस में बंगाल से खूंखार पति-पत्नी गिरफ्तार

होमताजा खबरDelhi

4 राज्यों में दिल्ली पुलिस की रेड, प्रोफेसर मर्डर केस में पति-पत्नी अरेस्ट

Last Updated:

Delhi Professor Murder Case: दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट में हुई डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि हत्या प्रॉपर्टी विवाद को लेकर की गई थी. आरोपी दंपति प्रोफेसर की पश्चिम बंगाल स्थित पैतृक संपत्ति में किराएदार थे और उस पर कब्जा करना चाहते थे. पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने बच्चे को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे थे ताकि किसी को उन पर शक न हो. दोनों ने प्रोफेसर से मिलने के बहाने फ्लैट में एंट्री की और फिर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने 4 राज्यों में महा-ऑपरेशन चलाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई.

Delhi Professor Murder Case: Update: दिल्ली के चर्चित प्रोफेसर हत्याकांड में आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल गई. जिस केस ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे, उसका खुलासा अब एक फिल्मी साजिश की तरह सामने आया है. डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या किसी लूटपाट या अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं थी, बल्कि इसके पीछे प्रॉपर्टी कब्जाने की पूरी साजिश रची गई थी. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी पति-पत्नी अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे थे ताकि किसी को उन पर शक न हो. पुलिस के मुताबिक दोनों ने पहले दोस्ताना तरीके से प्रोफेसर के फ्लैट में एंट्री ली और फिर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज केस को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने चार राज्यों में बड़ा ऑपरेशन चलाया.

200 संदिग्धों की जांच के बाद पहुंची पुलिस असली कातिलों तक

  • ईस्ट दिल्ली पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए 7 टीमों का गठन किया था. चार टीमें दिल्ली में और बाकी टीमें यूपी, हरियाणा तथा अन्य राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थीं. जांच के दौरान करीब 200 लोगों को रडार पर लिया गया, जो हत्या वाले दिन सोसायटी में आए थे या जिनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं.
  • पुलिस ने इनमें से 13 संदिग्धों से गहन पूछताछ की. आखिरकार तकनीकी सबूत, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस पश्चिम बंगाल के वर्धमान तक पहुंच गई. वहीं से आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया.

About the Author

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *