Last Updated:
पहाड़गंज चूना मंडी में एक मकान में अचानक आग लगने से दिव्यांग बुजुर्ग रमेश की मौत हो गई जबकि उनके भाई नरेश हल्के झुलस गए. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, फिलहाल कारणों की जांच की जा रही है.
दिल्ली पहाड़गंज के मकान में लगी आग. सांकेतिक तस्वीर
Delhi Fire News: पहाड़गंज इलाके के चूना मंडी में मंगलवार दोपहर एक मकान में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया. इस घटना में हताहत बुजुर्ग दिव्यांग थे और इस वजह से बचाव के लिए बाहर नहीं निकल सके.
दमकल विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर विभाग को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद एक वॉटर टेंडर और एक वॉटर बाउजर मौके पर भेजे गए. करीब 3 बजकर 10 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया.
बता दें कि आग मकान नंबर 2870/4 की तीसरी मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी थी. हादसे में 60 वर्षीय रमेश, पुत्र प्रभु दयाल, गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें तुरंत आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वहीं इस हादसे में घायल 58 वर्षीय नरेश पुत्र प्रभु दयाल के हाथ में मामूली जलने की चोट आई है. पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
