हौज रानी से खानपुर तक MCD का बुलडोजर एक्शन, 95 इमारतों पर गिरी गाज, दक्षिण दिल्ली में 124 प्रॉपर्टी पर ताला

होमताजा खबरDelhi

MCD का बुलडोजर एक्शन, 95 इमारतों पर गिरी गाज, 124 प्रॉपर्टी पर लगा ताला

Last Updated:

मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने के बाद एमसीडी अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रही है. 6 जून तक 94 प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चला था. 7 जून को एक और प्रॉपर्टी जमींदोज कर दी गई. अब तक कुल 124 प्रॉपर्टी सील हुई हैं. 84 अवैध निर्माण को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

अनधिकृत निर्माण कार्यों के खिलाफ एमसीडी कार्रवाई कर रही है. (पीटीआई)

नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण और नियम उल्लंघन के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए बड़ा अभियान चलाया है. एमसीडी की दैनिक कार्रवाई रिपोर्ट के अनुसार 6 जून तक कुल 94 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी, जबकि 7 जून को एक और संपत्ति पर कार्रवाई की गई. इस तरह कुल संख्या बढ़कर 95 हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 124 संपत्तियों को सील किया जा चुका है. वहीं, अवैध निर्माण से जुड़े मामलों में 84 यूसी (Unauthorized Construction) शो कॉज नोटिस जारी किए गए हैं. इसके अलावा, 41 सीलिंग शो कॉज नोटिस जारी किए गए, जबकि 33 ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी किए गए हैं. हालांकि 7 जून 2026 को नए शो कॉज नोटिस या ध्वस्तीकरण आदेश जारी नहीं किए गए.

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में 21 लोगों की मौत होने की घटना के बाद यह कार्रवाई की गई है. एमसीडी ने एक बयान में कहा, “निगम ने दिल्ली के सभी क्षेत्रों में भवन उपनियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों को समन्वित ढंग से ध्वस्त और सील करने की सख्त कार्रवाई तेज कर दी है.”

निगम ने कहा कि यह कार्रवाई दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों पर की गई. दक्षिण क्षेत्र में नगर निकाय ने सैद-उल-अजैब, हौज रानी, खिड़की एक्सटेंशन, सावित्री नगर, खानपुर और गौतम नगर में तीन संपत्तियों को ढहाया और 18 संपत्तियों को सील किया.

नगर निकाय ने एक जून से अब तक इन इलाकों में संपत्तियों को ध्वस्त और सील करने की 41 कार्रवाइयां की हैं. निगम ने बताया कि अनधिकृत निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान के तहत एक जून से अब तक शहरभर में 95 संपत्तियां ढहाई गई हैं और 124 अन्य संपत्तियों को सील किया गया है.

यह कार्रवाई हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बेड-एंड-ब्रेकफास्ट’ में लगी भीषण आग के कुछ दिन बाद की जा रही है. इस घटना ने इलाके में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

About the Author

प्रियंका काण्डपालवरिष्ठ संवाददाता

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *