स्वच्छ हवा और चमकती सड़कें: CM रेखा गुप्ता ने शुरू की बड़ी पहल, दिल्ली को धूल से मिलेगी छुट्टी

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली को धूल से मिलेगी छुट्टी! CM रेखा गुप्ता ने शुरू की बड़ी पहल

Last Updated:

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों को बेहतर वातावरण और साफ-सुथरी सड़कें उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा जताया कि विशेषज्ञ संस्थानों के सहयोग से राजधानी में पर्यावरण सुधार के नए मानक स्थापित होंगे. सरकार का मानना है कि यह पहल प्रदूषण नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगी और राजधानी को अधिक स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ शहर बनाने में मदद करेगी.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने PWD-CRRI-SPA से हाथ मिलाया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली को धूल और प्रदूषण से राहत दिलाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में सोमवार को लोक निर्माण विभाग (PWD), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद- केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए.

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की सड़कों को धूल-मुक्त बनाना, शहरी हरियाली को बढ़ावा देना और सड़क प्रबंधन को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मजबूत करना है. सरकार का मानना है कि इस पहल से राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लोगों को बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ वातावरण और साफ-सुथरी सड़कें उपलब्ध कराना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ संस्थानों के सहयोग से राजधानी में पर्यावरण संरक्षण और सड़क रखरखाव के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए जाएंगे. इससे न केवल धूल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि शहर की सुंदरता और हरित क्षेत्र भी बढ़ेंगे.

समझौते के तहत सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, हरित पट्टियों के विकास और शहरी बुनियादी ढांचे के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. CSIR-CRRI अपनी तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करेगा, जबकि SPA शहरी नियोजन और हरित विकास से जुड़े सुझाव देगा. PWD इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करेगा.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे. सरकार का कहना है कि यह साझेदारी दिल्ली को अधिक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी.

About the Author

प्रियंका काण्डपालवरिष्ठ संवाददाता

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *