8 नए शहर, पंचग्राम, 30 मिनट में कनेक्टिविटी, NCR का बदल जाएगा नक्शा, नए मास्टर प्लान में क्या-क्या है?

होमफोटोदेश

8 नए शहर, पंचग्राम, 30 मिनट में कनेक्टिविटी, NCR का बदल जाएगा नक्शा

Last Updated:

NCR Master plan 2041: हरी-भरी टाउनश‍िप, म‍िनटों में एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने के लिए रैप‍िड रेल और सुपरफास्‍ट ट्रेनें, हाइटेक गांवों में ठहरने का लुत्‍फ, न भीड़ और न ही सड़कों का जाम, सोच‍िए अगर एनसीआर ऐसा हो जाए तो कैसा हो? आपको ये सपना लग रहा होगा लेक‍िन ऐसा नहीं है. यह हकीकत भी हो सकता है. एनसीआर का अगला मास्‍टर प्‍लान इसी सपने जैसी लगने वाली चीजों को हकीकत में बदलने की योजना तैयार कर रहा है. एनसीआर मास्‍टर प्‍लान 2041 जल्‍द ही लागू हो रहा है, आइए जानते हैं इसकी खास बातें..

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का नक्शा बदल सकता है. हो सकता है कि जिस जाम, भीड़ और घंटों के थकाऊ सफर से आप आज जूझ रहे हैं, वह आने वाले दिनों में गायब हो जाएं और आपकी आंखों के सामने एक नया एनसीआर हो. जहां मिनटों में एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने की सुविधा हो, घनी आबादी की जगह पेड़ों की हरियाली से भरे शहर हों, साफ-सुथरे हाईटेक गांव हों.

एनसीआर की ये तस्वीर कोई सपना नहीं है बल्कि इस जगह का अगला मास्टर प्लान है, जिस पर अगले 15 सालों में काम होने जा रहा है. NCR प्लानिंग बोर्ड अगले हफ्ते से रीजनल प्लान 2041 अपनाने जा रहा है. इस नए मास्टर प्लान में उन सभी समस्याओं का समाधान दिया गया है, जिनसे आज एनसीआर वासी जूझ रहे हैं. इतना ही नहीं यह तरक्की का नया चेहरा भी दिखा रहा है.

मास्टर प्लान 2041 के अनुसार एनसीआर रीजन में 5-8 नए शहर बसाने का प्रस्ताव रखा गया है. वहीं सबसे खास बात है कि इन सभी शहरों में पहुंचने की रफ्तार भी इतनी तेज करने की प्लानिंग है कि किसी भी शहर से दिल्ली में सिर्फ 30 मिनट में पहुंचा जा सके. 30 मिनट एनसीआर की यह अवधारणा काफी दिलचस्प है.
फोटो-AI

Add News18 as
Preferred Source on Google

NCR प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) दिल्ली समेत NCR के विभिन्न शहरों के बीच हाई-स्पीड ट्रेन नेटवर्क के जरिए यात्रा का समय आधे घंटे तक सीमित रखने की तैयारी कर रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी डिपक दास की रिपोर्ट में दी गई है.

इस प्लान को बोर्ड की 16 जून की बैठक से पहले राज्यों के साथ साझा किया गया है. इसमें दिल्ली को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुरानी बस्तियों (ब्राउनफील्ड) के पुनर्विकास और नए हरे-भरे क्षेत्रों (ग्रीनफील्ड) में नए शहर बसाने का सुझाव दिया गया है.

इस योजना में UP, हरियाणा और राजस्थान के सब-रीजन यानि एनसीआर के इलाकों में 5-8 नए ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनाने की संभावना जताई गई है. कहा गया है कि सभी नई बस्तियों (चाहे ब्राउनफील्ड हों या ग्रीनफील्ड) में आधुनिक महाराष्ट्र के स्मार्ट सिटी ऑरिक की तरह स्मार्ट सिविक सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे..

प्लान में NCR राज्यों को मुख्य परिवहन गलियारों (एक्सप्रेसवे, ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर आदि) के किनारे टाउनशिप बनानो की सलाह दी गई है. इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एरिया (20 लाख आबादी वाला ग्रीनफील्ड शहर) और हरियाणा सरकार के KMP एक्सप्रेसवे/WPE के आसपास ‘पंचग्राम्स’ विकसित करने की योजनाओं का जिक्र किया गया है.

इस पूरे प्लान की सबसे खास बात हर शहर तक 30 मिनट की कनेक्टिविटी है. प्लान में पूरे NCR क्षेत्र में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है. कहा गया है कि NCR के अंदर यात्रा का समय 30 मिनट से कम रखा जाए. यह सफर सुपरफास्ट ट्रेन और हेली-टैक्सी से पूरा किया जाए. अन्य ट्रेनों से 60 मिनट में और कार से 2-3 घंटे के अंदर पहुंचा जा सके, ऐसी व्यवस्था बनाई जाए.

मास्टर प्लान कहता है कि दिल्ली को NCR के प्रमुख शहरों से 30 मिनट की सुपरफास्ट ट्रेन कनेक्टिविटी मिलनी चाहिए. प्लान में NCR की सीमा से दिल्ली तक “30 मिनट फास्ट हाई क्वालिटी लिमिटेड-स्टॉप मास ट्रांजिट रेल सिस्टम” की संभावना तलाशने का सुझाव दिया गया है.

इसके साथ ही NCR के संस्थानों को अपने प्लॉट पर ही आवासीय सुविधाएं (अपार्टमेंट, हॉस्टल, ट्रांजिट हाउसिंग) बनाने की सलाह दी गई है. संस्थानों को आवंटित भूमि का 15-20% आवासीय उपयोग के लिए दिया जा सकता है.

इस पूरे प्लान में अनुमान लगाया गया है कि 2030 तक दिल्ली-NCR टोक्यो को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहरी क्षेत्र बन जाएगा. अगले 15 साल में 3 करोड़ से ज्यादा अतिरिक्त आबादी को समायोजित करने और मौजूदा बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश चाहिए होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *