नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सफर होगा आसान, आज से चलेंगी 110 नई इलेक्ट्रिक बसें, नोएडा एयरपोर्ट तक खूब मजे से जाइये

Last Updated:

Noida Greater Noida UPSRTC Electric Bus : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कुल 45 बसों को हरी झंडी दिखाई. ये बसें लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र में चलेंगी. इससे जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी मजबूत होगी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विस्तार होगा और यात्रियों को महंगी कैब सेवाओं पर निर्भरता से राहत मिलेगी.

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में आज से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें…

नोएडा : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज UPSRTC की 45 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जिनमें 34 गौतमबुद्ध नगर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र में चलेंगी, जबकि 11 बसें लखनऊ में. इस तरह अब कुल 110 बसें गौतमबुद्ध नगर से संचालित हो रही हैं. इन बसों के शुरू होने से न केवल बेहतर और सस्ती यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि निजी कैब और ऑटो पर निर्भरता भी कम होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग आवास से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर इनकी शुरुआत की.

रोजाना लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा
दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में शामिल हैं. यहां बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां, औद्योगिक इकाइयां, शैक्षणिक संस्थान और आवासीय सेक्टर मौजूद हैं. हर दिन लाखों लोग यहां सफर यात्रा करते हैं. हालांकि मेट्रो नेटवर्क के बावजूद शहर के कई हिस्सों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को निजी कैब, ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है. इससे यात्रा खर्च बढ़ जाता है. नई इलेक्ट्रिक बसें इस समस्या को दूर करेंगी.

महंगी कैब से मिलेगी राहत
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छोटी दूरी की यात्रा के लिए भी लोगों को अक्सर कैब बुक करनी पड़ती है, जिसका किराया कई बार नॉर्मल पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में कई गुना अधिक होता है. ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और दैनिक यात्रियों के लिए यह खर्च मासिक बजट पर एक्‍स्‍ट्रा बोझ डालता है. नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को सस्ती, सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिलेगी. इससे निजी कैब सेवाओं पर निर्भरता कम होगी और आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी घटेगा.

जेवर एयरपोर्ट तक आसान होगी पहुंच
इन बसों का सबसे बड़ा फायदा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर तक पहुंचने वाले यात्रियों को मिलने वाला है. एयरपोर्ट शुरू होने के बाद लाखों यात्रियों और कर्मचारियों की आवाजाही बढ़ेगी. ऐसे में इलेक्ट्रिक बस सेवा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र को एयरपोर्ट से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इससे निजी टैक्सी के महंगे किराए की बजाय यात्रियों को किफायती सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिलेगा.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *