नोएडा में छोटे फ्लैट खरीदना अब दूर की कौड़ी…3 या 4 BHK से कम क्यों नहीं बना रहे बिल्डर?

Last Updated:

Noida Property Rates : नोएडा में 2 बीएचके या उससे कम का फ्लैट लेने वाले क्या खाली हाथ रह जाएंगे. इन दिनों यहां बिल्डर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है, जिसमें आपको 3 बीएचके से ऊपर के फ्लैट तो मिलेंगे, लेकिन उससे नीचे के नहीं. प्रॉपर्टी डीलर केशव उपाध्याय लोकल 18 से बताते हैं कि नोएडा में 2019 से अब तक 4-5 गुना प्रॉपर्टी के रेट बढ़े हैं. लोग 3 बीएचके प्लस स्टडी, 4 बीएचके प्लस स्टडी फ्लैट ज्यादा खरीद रहे हैं. फिलहाल नोएडा के गांव में 70 से 80 हजार रुपये गज का रेट चल रहा है. हालांकि सेक्टर की गांव से तुलना नहीं कर सकते.

नोएडा. दिल्ली से सटा यूपी का नोएडा जिस तेजी से डेवलप हो रहा है, उस हिसाब से यहां पर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट भी आ रहे हैं. अगर बात ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की करें तो यहां बिल्डर भी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है, जिसमें आपको 3 बीएचके से ऊपर के फ्लैट तो मिलेंगे, लेकिन उससे नीचे के नहीं मिलेंगे. ऐसे में वह अपना सपना कैसे पूरा कर पाएंगे. यहां गांव और सेक्टर से कोई तुलना नहीं कर सकते. हर सेक्टर के अपने रेट हैं और अभी भी मौका है नहीं तो बाद में पछताएंगे. आप नोएडा में घर का सपना नहीं पूरा कर पाएंगे.

नोएडा के प्रॉपर्टी डीलर केशव उपाध्याय लोकल 18 से बताते हैं कि 2019 से अब तक 4-5 गुना प्रॉपर्टी के रेट यहां बढ़े हैं. मान लो कोई प्रॉपर्टी तब 1 रुपये की थी वो आज 4 से 5 रुपये की है. बीते सालों में प्रॉपर्टी के रेट और नंबर ऑफ प्रॉपर्टी दोनों बढ़े हैं. लोगों को घर का इंपोर्टेंस समझ आया है. लोगों ने बड़े घर लेना शुरू किए हैं. बड़ा घर होता है तो एक रूम में वो वर्क फ्रॉम होम आसानी से कर सकते हैं. लोग 3 बीएचके प्लस स्टडी, 4 बीएचके प्लस स्टडी फ्लैट ज्यादा लेते हैं. सेल्स के हिसाब से देखें तो नोएडा एनसीआर में रियल स्टेट 70 से 80 प्रतिशत ग्रोथ हुआ है और प्राइज की बात करें तो 25 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई है.

जैसा गुड़ डालोगे वैसा होगा मीठा 

प्रॉपर्टी डीलर केशव कहते हैं कि फिलहाल नोएडा के गांव में 70 से 80 हजार रुपये गज का रेट चल रहा है. सेक्टर की गांव से तुलना नहीं कर सकते और साथ में किसी सेक्टर की किसी सेक्टर से भी नहीं है. उसका कारण है हर सेक्टर के रेट अपने अलग हैं. आज आप एक करोड़ रुपये लेकर जाएंगे तो भी किसी हाईराइज सोसाइटी, सेक्टर में प्रॉपर्टी नहीं खरीद सकते हैं. ये रेट अभी और बढ़ेंगे क्योंकि यहां डेवलमेंट और इन्वेस्टमेंट अच्छा हो रहा, जिसके चलते हर कोई नोएडा की तरफ देख रहा है. यहां जैसा गुड़ डालोगे वैसा ही मीठा होगा, वाली कहावत है. अच्छी बात है ये कि अभी भी कोई प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करता है तो सुनहरा मौका है, नहीं बाद में सिर्फ अफसोस होगा कि यहां अपना घर क्यों नहीं खरीदा.

रियल स्टेट में छोटा कुछ नहीं

प्रॉपर्टी डीलर केशव के मुताबिक, अब छोटा कुछ नहीं रहा है. रियल स्टेट में सब बड़ा ही आ रहा है. आप मार्केट में रियल स्टेट के किसी भी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को देख लीजिए, सब 3 बीएचके और उससे ऊपर हैं. जबकि धरातल पर देखें तो जो युवा शुरुआती नौकरी और घर का सपना देखते हैं, तो 2 बीएचके या उससे कम का फ्लैट लेने के विचार में रहते हैं. यही पूरी तरह मिसिंग है. प्राधिकरण को इसके लिए आगे आना चाहिए और उन गरीब-मजदूर और मिडिल क्लास के लिए उनके बजट के हिसाब से आवासीय योजना लांच करना चाहिए.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *