आधी रात दिल्ली की नंद नगरी में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली की नंद नगरी में तेज रफ़्तार बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

Last Updated:

दिल्ली नंद नगरी में तेज रफ्तार निजी बस ने टैक्सी और बाइकें कुचल डाली. इस हादसे में 27 वर्षीय साल के एक शख्‍स की मौत हो गई. बस ड्राइवर फरार बताया जा रहा है. हादसे के बाद अफरातफरी मची हुई थी.

दिल्‍ली के नंद नगरी में हुआ हादसा.

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रात करीब साढ़े नौ बजे नंद नगरी बस डिपो के पास एक तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. पुलिस के मुताबिक, बस नंद नगरी फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी, तभी उसने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और उसके बाद तीन मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने 27 वर्षीय विनीत को मृत घोषित कर दिया. वहीं रोहित और सूरज का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह सड़क दुर्घटना बुधवार को नंद नगरी बस डिपो के बाहर उस समय हुई, जब एक निजी बस कथित तौर पर बेकाबू होकर मोटर साइकिलों और अन्य वाहनों पर चढ़ गई. घटना के बाद इस व्यस्त सड़क पर अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की तर भागते नज़र आए.

बस के नीचे फंसे 10 लोग

हादसे के तुरंत बाद चश्मदीदों ने आशंका जताई थी कि बस के नीचे आठ से दस लोग फंसे हो सकते हैं, जिससे मौके पर दहशत फैल गई और बड़े पैमाने पर बचाव कार्य शुरू करना पड़ा. हालांकि, उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने स्पष्ट किया है कि हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है और दो-तीन लोग घायल हुए हैं, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर है.

बस का ड्राइवर फरार
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फ़रार होने में कामयाब रहा. प्रशासन ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को ज़ब्त कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह जानलेवा हादसा ड्राइवर की लापरवाही का नतीजा था या तेज रफ़्तार की वजह से ऐसा हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. घटनास्थल के जो दृश्य सामने आए हैं, उनमें बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन और बचाव कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ नज़र आ रही है. अधिकारियों का कहना है कि बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत तफ्तीश कर रही है.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *