Last Updated:
Kalkaji Astha kunj park gangrape News: सोमवार को दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप के एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद पकड़ा.
Kalkaji Astha kunj park gangrape News: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से रेप मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है. दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस बदमाश का नाम आसिफ बताया जा रहा है जो ओखला मंडी में काम करता है.
बता दें कि सोमवार को कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 साल के दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने गई थी. मंदिर में दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के ही आस्था कुंज पार्क में चले गए थे.
वहां दोनों बैठे थे तभी 25 से 30 साल के तीन युवक उनके पास पहुंचे. आरोप है कि उन तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों नाबालिगों से पूछताछ शुरू की. इसके बाद तीनों युवकों ने दोनों को धमकी दी. एक आरोपी ने नाबालिग लड़के को पकड़ लिया और उसके बाद तीनों ने नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया.
पुलिस ने बताया कि शाम करीब 8:45 बजे पार्क से उनके पास PCR कॉल आई थी जिसमें किशोरी ने खुद के साथ गैंगरेप की बात कही. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नाबालिग को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा. हालांकि तब तक तीनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं.
पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है. फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी है. इसी दौरान रात में पुलिस ने एनकाउंटर कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है और आरोपी आसिफ से अन्य दो युवकों की जानकारी भी निकाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों युवकों को पकड़ लिया जाएगा.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
