दिल्लीवालों तैयार रखें अपने कागजात, कभी भी दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं BLO… जानिए क्‍या है वजह?

होमताजा खबरDelhi

दिल्लीवालों तैयार रखें अपने कागजात, कभी भी दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं BLO…

Last Updated:

Delhi Voter List: दिल्ली में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिविजन शुरू हो रहा है. 29 जुलाई तक घर घर सत्यापन होगा और 5 अगस्त तक ड्राफ्ट तैयार होगा और 7 अक्टूबर को फाइनल लिस्ट जारी होगी.

दिल्ली में वोटर लिस्ट का SIR मंगलवार से शुरू होगा, 13,000 BLO सर्वे करेंगे

नई दिल्ली. दिल्ली के मतदाताओं के लिए एक अहम प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। राजधानी में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) का काम मंगलवार से शुरू होगा। इसके तहत 13 हजार से ज्यादा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अशोक कुमार ने बताया कि SIR के दौरान BLO हर मतदाता के घर पहुंचेंगे और उन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म देंगे. मतदाताओं को इस फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर जमा करनी होगी, ताकि वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा सके.

BLO घर आएं तो कौन-कौन से कागजात रखें तैयार?
घर-घर सत्यापन के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान और मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करानी पड़ सकती है. इसलिए लोगों को अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में 1.45 करोड़ वोटरों का होगा सत्यापन
दिल्ली में फिलहाल करीब 1.45 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 77.11 लाख पुरुष, 67.98 लाख महिला और 1,024 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं. राजधानी में कुल 13,033 मतदान केंद्र हैं, जो 7 लोकसभा और 70 विधानसभा क्षेत्रों में फैले हुए हैं.

घर बंद मिला तो BLO तीन बार करेगा दौरा
निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक अगर किसी मतदाता का घर बंद मिलता है तो BLO कम से कम तीन बार उस पते पर जाएंगे, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो सके. घर-घर सर्वे का काम 29 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा. इस पर मतदाता और राजनीतिक दल 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे.

फाइनल वोटर लिस्ट कब आएगी?
दावों और आपत्तियों की जांच के बाद 7 अक्टूबर को दिल्ली की अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट बनाना है.

About the Author

अरुण बिंजोला

अरुण ब‍िंजोला इस वक्‍त न्‍यूज 18 में बतौर एसोसिएट एड‍िटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह करीब 15 सालों से पत्रकार‍िता में सक्र‍िए हैं और प‍िछले 10 सालों से ड‍िजिटल मीड‍िया में काम कर रहे हैं. करीब एक साल से न्‍यूज 1…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *