VIDEO: बारिश के बाद सड़क ने दिया धोखा… देखते ही देखते गड्ढे में धंस गई टाटा पंच

गाजियाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है. वसुंधरा इलाके से सामने आई तस्वीरों ने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां अचानक सड़क धंस गई और एक कार देखते ही देखते गहरे गड्ढे में फंस गई. पास में खड़ी एक स्कूटी भी जमीन में धंस गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया. हालात ऐसे हैं कि पेड़ों की जड़ें तक बाहर दिखाई देने लगी हैं. आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई, तो आसपास के मकानों को भी खतरा हो सकता है.बारिश के कारण गाजियाबाद के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी बनी हुई है. कई वाहन पानी में फंस गए, जबकि लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने मौके का जायजा लेना शुरू कर दिया है और प्रभावित इलाके को सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक और बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि जलभराव वाले रास्तों और धंसी हुई सड़कों के पास जाने से बचें और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *