Last Updated:
बॉलीवुड सितारे इन दिनों देशभर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों को लेकर लगातार अपनी राय रख रहे हैं. इसी लिस्ट में अब करीना कपूर भी पीछे नहीं रहीं. अब करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को ऐसा सिस्टम मिलना चाहिए जिस पर वे भरोसा कर सकें.
करीना का पोस्ट वायरल
नई दिल्ली. इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद पर अब चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर छात्रो के सपोर्ट में अपनी बात रखी है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
शिक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही छात्रों की इस जंग में अब करीना कपूर भी शामिल हो गई है. एक्ट्रेस का कहना है कि वह काफी वक्त इस पर बात करना चाह रही थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी बात रखी है.
आने वाला कल आज से बेहतर होगा
करीना कपूर का पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘इस मुद्दे पर अब मैं चुप नहीं रह सकती.देश के इतने युवा अपनी बात रखना चाह रहे हैं, तो ऐसे में उनकी बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. हम सभी जानते हैं कि एक बच्चे के लिए शिक्षा का क्या मतलब होता है. शिक्षा उसे आत्मविश्वास देती है, उम्मीद देती है और परिवारों को यह भरोसा दिलाती है कि आने वाला कल आज से बेहतर हो सकता है. लेकिन शिक्षा तभी काम करती है, जब बच्चों का उस पर भरोसा हो. और यह भरोसा उसी पल टूट जाता है, जब उन्हें लगने लगता है कि ईमानदारी, मेहनत और योग्यता की कोई कीमत नहीं है.’
View this post on Instagram
