इलेक्ट्रिक गाड़ी वालों के लिए काम की खबर! दिल्ली में कहां-कहां हैं EV चार्जिंग स्टेशन? नोट करें लोकेशन

होमफोटोDelhi

काम की खबर! दिल्ली में कहां-कहां हैं EV चार्जिंग स्टेशन? नोट करें लोकेशन

Last Updated:

EV Charging Stations In Delhi: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि रास्ते में बैटरी खत्म होने पर चार्जिंग कहां मिलेगी. अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर या बाइक के लिए नज़दीकी चार्जिंग पॉइंट तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है. यहां हम आपको दिल्ली के प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की लोकेशन बता रहे हैं.

सबसे पहले जो दिल्ली के बीचों बीच में इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट बना हुआ है वह है आईएनए दिल्ली हाट के पास है. आईएनए दिल्ली हाट के जैसे ही आप बाहर निकलेंगे यहां पर आपको एक नहीं बल्कि पूरे चार इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट मिल जाएंगे जिस पर आप अपनी गाड़ी को आसानी से चार्ज कर सकते हैं. यहां पर इलेक्ट्रिक वाहन (EV) फास्ट चार्जिंग स्टेशन है जो आपके वाहन को जल्दी चार्ज कर देगा.

दूसरे इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट की बात करें तो यह करोल बाग में है. करोल बाग में 1261/13 के पास ही चार्जिंग पॉइंट बने हुए हैं. यहां पर भी आप अपने इलेक्ट्रॉनिक वाहन गाड़ी को चार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा पीतमपुरा, पश्चिम विहार और मंगोलपुरी में भी इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट आपको आसानी से मिल जाएंगे. इन जगहों पर चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं. आप गूगल लोकेशन की मदद लेकर भी इन चार्जिंग पॉइंट तक आसानी से पहुंच सकते हैं.

तीसरी बड़े इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट की बात करें तो यह ओल्ड राजेंद्र नगर में है. भारत पैलेस होटल के पास आपको यह चार्जिंग पॉइंट मिल जाएंगे. अगर आपके इलेक्ट्रॉनिक वाहन में चार्जिंग पॉइंट खत्म होने की कगार पर पहुंच जाए और आप ओल्ड राजेंद्र नगर के आसपास हो तो आप आसानी से इस लोकेशन पर पहुंचकर अपने इलेक्ट्रॉनिक वाहन को चार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली के शाहदरा में भी इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चौथे इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट की बात करें तो आप रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास अपने इलेक्ट्रॉनिक वाहन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं, क्योंकि रिठाला मेट्रो स्टेशन के एकदम करीब इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं. इसके अलावा अशोक विहार में भी चार्जिंग पॉइंट है. न्यू अशोक नगर में भी आपको इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट आसानी से मिल जाएंगे. दिल्ली के ये कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट हर किसी के लिए बनाए गए है. ये सभी फास्ट इलेक्ट्रॉनिक चार्ज चार्जिंग पॉइंट है.

पांचवा इलेक्ट्रॉनिक स्टेशन यानी इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में जहां बनाया गया है वो जगह है सीआर पार्क. सीआर पार्क एक वीआईपी इलाका है. यहां पर इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं, ताकि यहां पर आने वाले लोगों को किसी भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े और उन्हें आसानी से अपने इलेक्ट्रॉनिक वाहन को चार्ज करने का मौका मिल जाए. आपको बता दें कि सीआर पार्क के ठीक पास में इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट यानी स्टेशन बनाए गए हैं. इसके अलावा रोहिणी एक्सटेंशन में भी आपको इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट मिल जाएंगे. यही नहीं रोहिणी के सेक्टर 9 और 10 में भी इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट बने हुए हैं.

वहीं जिन इलाकों में एक भी इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन या चार्जिंग पॉइंट नहीं है वो भी आपके लिए जानना बहुत जरूरी है. यह दिल्ली के इलाके है जहां पर एक भी चार्जिंग पॉइंट नहीं है उनका नाम है नरेला, अलीपुर, बवाना, कंझावला, झुलझुली, छत्तरपुर के कुछ ग्रामीण हिस्से और खरखरी नाहर और आसपास के गांव इन क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशन ना के बराबर है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *