Delhi Heavy Rain Traffic Jam: बारिश से दिल्ली में हाहाकार; ITO, रोहतक रोड से लेकर पीरागढ़ी तक कहां-कहां लगा जाम?

होमफोटोDelhi

बारिश से दिल्ली में हाहाकार; ITO, रोहतक रोड से लेकर पीरागढ़ी तक कहां-कहां जाम?

Last Updated:

Delhi Heavy Rain Traffic Jam: दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने राजधानी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. ITO, रोहतक रोड, पीरागढ़ी, महरौली-बदरपुर रोड, वजीराबाद रोड और दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी. दक्षिणपुरी, ओखला, संगम विहार और सैनिक फार्म्स जैसे इलाकों में जलभराव की शिकायत सामने आई. पूर्वी दिल्ली के GT रोड, GTB एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन में भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. IMD ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया है. (सभी फोटो PTI)

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह बारिश राहत से ज्यादा आफत लेकर आई. कुछ घंटों की तेज बारिश ने राजधानी की सड़कों की रफ्तार रोक दी. जगह-जगह पानी जमा हुआ और इसके साथ ही ट्रैफिक का दबाव बढ़ता गया. ITO से लेकर रोहतक रोड और पीरागढ़ी तक कई प्रमुख रास्तों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. ऑफिस जाने वालों से लेकर रोजाना सफर करने वाले लोगों तक, हर किसी को सड़क पर निकलते ही बारिश और जाम दोनों का सामना करना पड़ा. हालात बिगड़ते देख मौसम विभाग ने भी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया.

बारिश का असर सिर्फ एक-दो इलाकों तक सीमित नहीं रहा. दक्षिण दिल्ली से लेकर पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली तक कई जगह ट्रैफिक धीमा पड़ा. सोशल मीडिया पर लोग जलभराव की तस्वीरें और वीडियो साझा करते नजर आए. दक्षिणपुरी, ओखला, संगम विहार, सैनिक फार्म्स और महरौली-बदरपुर रोड के कई हिस्सों में पानी भरने की शिकायत सामने आई. उधर मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान कई जगह मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी. महरौली-बदरपुर रोड, ITO, वजीराबाद रोड, पटेल रोड और रोहतक रोड पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई. शंकर रोड, कीर्ति नगर, दिल्ली-जयपुर हाईवे और पीरागढ़ी भी उन प्रमुख इलाकों में शामिल रहे, जहां भारी ट्रैफिक की सूचना मिली. शाहीन बाग में भी बारिश के बीच वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में भी बारिश का असर साफ दिखा. GT रोड, GTB एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन में ट्रैफिक जाम की शिकायत सामने आई. इन इलाकों में बारिश के साथ सड़क पर बढ़ा पानी और वाहनों का दबाव परेशानी बढ़ाता रहा. कई जगह लोग सामान्य रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाए. सुबह के समय ऑफिस और दूसरे जरूरी कामों के लिए निकले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलना पड़ा.

दक्षिण दिल्ली में भी जलभराव ने परेशानी बढ़ाई. सोशल मीडिया यूजर्स ने दक्षिणपुरी, ओखला, संगम विहार और सैनिक फार्म्स समेत कई इलाकों में पानी जमा होने की जानकारी साझा की. महरौली-बदरपुर रोड के कुछ हिस्सों में भी जलभराव की शिकायत सामने आई. ऐसे में बारिश थमने के बाद भी सड़कों पर जमा पानी ट्रैफिक की रफ्तार को प्रभावित करता रहा. कई जगह वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आए.

बारिश और जलभराव के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में राजधानी के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ मध्यम गरज और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में पहले से जाम और जलभराव झेल रहे इलाकों में हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है.

बारिश कितनी मूसलाधार थी इसका अंदाजा मौसम विभाग के आंकड़ों से भी लगाया जा सकता है. शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग में 59.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. लोदी रोड में 60.4 मिलीमीटर और रिज में 57 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. अयानगर में 26.2 मिलीमीटर और पालम में 16.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. मौसम विभाग ने दिल्ली में 10 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. ऐसे में राजधानी में आने वाले दिनों में भी लोगों को बारिश और ट्रैफिक की दोहरी परेशानी से जूझना पड़ सकता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *