Delhi NCR Mausam: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, दिनभर की भीषण गर्मी के बाद तेज आंधी,एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Last Updated:

द‍िनभर च‍िलच‍िलाती धूप के बाद सोमवार शाम दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी चली. इससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. मौसम व‍िभाग के मुताबिक, देश के ज्‍यादातर इलाकों में इस वक्‍त हीट वेव जैसी कंडीशन है.

ख़बरें फटाफट

द‍िल्‍ली में आंधी की वजह से आईपीएल का मैच भी कुछ देर तक रोकना पड़ा.

दिल्ली एनसीआर में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली. दिनभर की चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्मी के बाद धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने दस्तक दी. इस अचानक आए बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है. मौसम व‍िभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत यूपी में अगले कुछ घंटों के ल‍िए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी क‍िया है. कई राज्यों में मौसम का म‍िजाज बदलने का अनुमान लगाया गया है.

सोमवार का दिन राजधानी के लोगों के लिए बेहद गर्म और असहज करने वाला रहा. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0°C अधिक तक दर्ज किया गया था. सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर और झुलसाने वाली हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था. उत्तर भारत में गर्मी का यह प्रकोप कितना प्रचंड है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बांदा में देश का सबसे अधिक तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्से भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे.

एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्र‍ियों के ल‍िए एडवाइजरी जारी की है. कहा है क‍ि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत में मौसम खराब है. हालांकि दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन सामान्य रूप से चल रहा है, लेकिन मौसम के कारण कुछ उड़ानों के समय (शेड्यूल) पर असर पड़ सकता है.

टीमें कर रही हैं काम: एयरपोर्ट की ऑन-ग्राउंड टीमें यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक और परेशानी मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर पूरी लगन से काम कर रही हैं.

मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह: संभावित देरी और जाम से बचने के लिए यात्रियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए परिवहन के वैकल्पिक साधनों, जैसे कि दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है. (टर्मिनल-1 (T1) के लिए मैजेंटा लाइन और टर्मिनल-2 (T2) व टर्मिनल-3 (T3) के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का इस्तेमाल करें).

एयरलाइंस के संपर्क में रहें: उड़ानों से जुड़ी सबसे ताज़ा जानकारी और अपडेट के लिए यात्रियों को अपनी संबंधित एयरलाइंस से सीधे संपर्क करने की सलाह दी गई है.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *