Last Updated:
नौकरी सिर्फ मांगने से नहीं, बल्कि अपने अंदर स्किल्स लाने से मिलती है. हेडफील्ड सोल्यूशन के सीईओ कुणाल जग्गी के अनुसार करियर में सफलता के लिए युवाओं को 5 मंत्र अपनाने चाहिए. इनमें ईमानदारी, लगातार सीखना, कंपनी को आगे बढ़ाना, सफल लोगों की संगति और आत्मविश्वास शामिल हैं. इन्हें अपनाकर आप करियर को नई उड़ान दे सकते हैं.
नई दिल्लीः आजकल जब युवा नौकरी के लिए जाते हैं तो उनका पूरा ध्यान सीखने के बजाय सीधे सैलरी पैकेज पर होता है. शुरुआती दौर में युवाओं को काम सीखने और अनुभव हासिल करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. एक बार अच्छा अनुभव मिल जाए, तो बेहतरीन सैलरी पैकेज अपने आप मिलने लगता है. लेकिन आज के ज्यादातर युवा सिर्फ पैसों के पीछे भाग रहे हैं. वे अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
इसी वजह से कंपनियों को ईमानदार और अनुभवी कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं. आज देश-विदेश की बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां अच्छे कर्मचारियों की कमी से जूझ रही हैं. ऐसे में अगर आप नौकरी कर रहे हैं या करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने अंदर ईमानदारी और हमेशा नया सीखने की आदत डालें. यह सलाह हेडफील्ड सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और फाउंडर कुणाल जग्गी ने दी है. उन्होंने भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया फर्स्ट ग्लोबल सेल्स टैलेंट हंट’ के दौरान खास बातचीत में यह बातें कहीं.
ये 5 बातें आपके करियर को देंगी नई उड़ान
कुणाल जग्गी ने युवाओं के लिए 5 मुख्य बातें बताई हैं. इन बातों पर ध्यान देकर युवा अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. फिर चाहे वे नौकरी की तलाश में हों, बिजनेस कर रहे हों या नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हों:
- खुद को ईमानदार बनाएं: हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहें और ईमानदारी से काम करें.
- कंपनी को आगे बढ़ाएं: जिस कंपनी में आप काम कर रहे हैं, पहले उसे आगे बढ़ाने की सोचें. कंपनी आपकी मेहनत और स्किल को जरूर देखेगी. इससे मार्केट में आपकी वैल्यू बढ़ेगी और आप खुद-ब-खुद आगे बढ़ेंगे.
- सफल लोगों से दोस्ती करें: अपनी उठक-बैठक ऐसे लोगों के साथ रखें, जो अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ रहे हों. अच्छे लोगों का साथ आपको सही राह दिखाता है.
- आत्मविश्वास बनाए रखें: खुद पर पूरा भरोसा रखें. आपका आत्मविश्वास ही आपको जीवन में आगे ले जाएगा.
- कभी हार न मानें: लगातार मेहनत करते रहें, क्योंकि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती.
विदेशों में भी भारतीय टैलेंट की भारी मांग
कुणाल जग्गी ने बताया कि वे ‘ग्लोबल सेल्स टैलेंट हंट’ के जरिए भारतीय युवाओं को तैयार कर रहे हैं. इससे युवा किसी भी क्षेत्र में अच्छी नौकरी पा सकेंगे और खुद को स्थापित कर सकेंगे. इसके अलावा वे अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं.
यहां युवाओं को 360 डिग्री एंटरप्रेन्योरशिप सिखाकर ग्लोबल लेवल के लिए तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में नौकरियों की कोई कमी नहीं है. अगर भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना है, तो युवाओं को अपनी सोच बड़ी रखनी होगी. जब युवा विदेश के बाजारों को टारगेट करेंगे, तभी देश की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत होगी. नौकरी मांगने से नहीं मिलती, बल्कि खुद के अंदर काबिलियत और स्किल्स लाने से मिलती है. उनका मुख्य विजन भारतीय टैलेंट को विदेशों तक पहुंचाना और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें
