Last Updated:
Home Remedies to Get Pink Lips : सुंदर मुस्कान की असली खूबसूरती होंठों से होती है. जब होंठ गुलाबी और मुलायम होते हैं तो चेहरा और भी अधिक सुंदर दिखाई देता है. लेकिन धूप, ड्राईनेस और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से कभी-कभी होंठ रूखे और काले पड़ जाते हैं. लेकिन, इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे घर बैठे अपने होठों को चमकदार बना सकते हैं.
होंठ कैसे करें गुलाबी.
Lip Care Tips in Hindi : हर कोई गुलाबी और मुलायम होंठ चाहता है. होंठों की खूबसूरती ही उनके प्राकृतिक रंग और कोमलता में छिपी होती है. आपके होंठ आपकी मुस्कान का सबसे हसीन हिस्सा होते हैं. अगर होंठ काले और बेजान हो जाएं तो न तो लिपस्टिक अच्छी लगता है और न ही नेचुरल लुक. धूप, धूम्रपान, कैफीन, हाइड्रेशन की कमी या केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स, कई वजहें होंठों के कालेपन की जिम्मेदार हो सकती हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि आप बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के घर पर ही अपने होंठों का नेचुरल गुलाबी रंग वापस पा सकते हैं.
- होंठों की डेड स्किन हटाने के लिए चीनी, नींबू और ऑलिव ऑयल का मिश्रण बहुत असरदार माना जाता है. इसके लिए एक कटोरी में इन तीनों चीजों को मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर मसाज करें. यह स्क्रब न सिर्फ कालापन कम करता है बल्कि होंठों को नेचुरल चमक भी देता है.
- इसके अलावा एलोवेरा जेल होंठों की नमी बनाए रखने का बेहतरीन उपाय है. रात को सोने से पहले होंठों पर एलोवेरा लगाकर छोड़ दें. यह ड्राईनेस और डार्कनेस दोनों को कम करता है. सुबह उठते ही होंठ मुलायम और नेचुरली पिंक दिखाई देंगे. यह उपाय नियमित करने से फर्क जल्दी नजर आता है.
- ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, गुलाब जल भी होंठों की रंगत को निखारने का काम करता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण पिग्मेंटेशन कम करते हैं. इसके उपयोग के लिए कॉटन की मदद से रोज होंठों पर गुलाब जल लगाकर कुछ देर छोड़ दें. इससे होंठों की नेचुरल चमक बनी रहती है और वे धीरे-धीरे गुलाबी दिखने लगते हैं.
- विटामिन ई होंठों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह गहराई तक पोषण देता है. कैप्सूल को फोड़कर उसका तेल होंठों पर लगाएं. करीब 20-30 मिनट बाद टिश्यू से साफ कर लें और उसके बाद लिप बाम लगाएं. यह तरीका होंठों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाने बनाने का सबसे आसान और कारगर नुस्खा है.
- जैतून तेल और शक्कर का स्क्रब भी होंठों के लिए बेहद कारगर घरेलू नुस्खा है. यह ब्लैकनेस को कम करता है और होंठों को मुलायम बनाता है. सप्ताह में कम से कम दो बार यह स्क्रब जरूर करना चाहिए. इसके नियमित इस्तेमाल से होंठों की रूखापन दूर होकर उनकी रंगत में सुधार आता है.
- नारियल तेल होंठों का नेचुरल मॉइस्चराइज़र है. सोने से पहले होंठों पर हल्की मसाज करते हुए नारियल तेल लगाएं. इससे होंठों की नमी बनी रहती है और वे कुछ ही दिनों में पिंक और शाइनी हो जाते हैं.
About the Author
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
