Last Updated:
Delhi Assembly News: दिल्ली विधानसभा में कथित राशन घोटाले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. AAP विधायकों ने सब्सिडी वाले चावल की खरीद और वितरण में कथित गड़बड़ी पर चर्चा की मांग की. विवाद बढ़ने के बाद स्पीकर के निर्देश पर AAP के आठ विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया.
दिल्ली विधानसभा में राशन घोटाले को लेकर बीजेपी और आप के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला.
दिल्ली विधानसभा में सोमवार को कथित राशन घोटाले को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी आम आदमी पार्टी के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला. दरअसल आप के विधायक ने सब्सिडी वाले चावल की खरीद और वितरण में कथित गड़बड़ी पर सदन में चर्चा कराने की मांग को हंगामा कर रहे थे. मामला इतना गरमा गया कि स्पीकर के निर्देश पर AAP के आठ विधायकों को मार्शलों के जरिए सदन से बाहर कर दिया गया.
AAP विधायकों का आरोप है कि गरीबों के लिए मिलने वाले सस्ते चावल की सप्लाई में बड़े पैमाने पर अनियमितता की तैयारी की जा रही थी. वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया.
चावल पर सदन में खूब बवाल
मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आप विधायकों ने कथित राशन घोटाले का मुद्दा उठाते हुए तत्काल चर्चा की मांग की. विपक्षी विधायक लगातार इस मामले पर सरकार से जवाब मांग रहे थे. हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के व्यवहार को अनुचित बताया और स्पष्ट किया कि सदन में इस तरह का आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस के बाद AAP के आठ विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया.
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP के आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा विधायक कुलदीप कुमार पर सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्यों और अधिकारियों की ओर चावल फेंकने का आरोप लगाया. उन्होंने इसे सदन की अवमानना बताया.
दिल्ली सरकार के संसदीय कार्य मंत्री प्रवेश वर्मा जी की विधानसभा में भाषा देखिए!
“ओ मार्शल, इन्हें उठाकर बाहर फेंक दो… इतने प्यार से मत ले जाया करो!”
हम विधानसभा में 22,000 करोड़ के कथित चावल घोटाले का हिसाब मांग रहे हैं।
जनता के पैसों का जवाब मांग रहे हैं।
