विराट कोहली ने इन देशों के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, किस नंबर पर पाकिस्तान?

Last Updated:

virat kohli centuries: इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतकों की बात होती है तो दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर आए हैं. सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के बाद विराट कोहली ने अब तक तीनों फॉर्मेट में 85 सेंचुरी बनाई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने किस देश के खिलाफ सबसे ज्यादा बार सैकड़ा जमाने का कारनामा किया है. इस मामले में पाकिस्तान किस नंबर पर है? आइए जानते हैं…

विराट कोहली के बल्ले से सबसे ज्यादा शतक वनडे फॉर्मेट में आए हैं. वह वनडे में दुनिया के सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर इसे अपने नाम किया. अब तक वह 54 शतक वनडे में लगा चुके हैं. वहीं, टेस्ट में 30 और टी20 इंटरनेशनल में एक हंड्रेड उनके नाम दर्ज है.

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में 106 मैचों की 126 पारियों में सबसे ज्यादा 17 शतक लगाए हैं. उन्होंने इस दौरान 5,551 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 186 रन रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का औसत 48.69 और स्ट्राइक रेट 73.44 रहा है. उनके नाम 29 अर्धशतक भी हैं.

श्रीलंका विराट कोहली की पसंदीदा टीमों में शामिल रही है. उन्होंने उसके खिलाफ 75 मैचों में 79 पारियां खेलीं और 15 शतक लगाए हैं. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 4076 रन बनाए हैं और उनका औसत 62.70 रहा है. उनका सर्वोच्च स्कोर 243 रन है. उनके नाम 18 अर्धशतक भी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार है. उन्होंने 73 मैचों में 75 पारियों के दौरान 12 शतक लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3850 रन बनाए और उनका औसत 59.23 रहा. उनका सर्वोच्च स्कोर 200 रन है. इस टीम के खिलाफ कोहली ने 23 अर्धशतक भी लगाए हैं.

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों के खिलाफ विराट कोहली ने 10-10 शतक लगाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने 60 मैचों में 73 पारियां खेलते हुए 3167 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 211 रन रहा है और औसत 47.26 है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 64 मैचों में 73 पारियों में 3608 रन बनाए हैं. इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन* है, जबकि बल्लेबाजी औसत 59.14 रहा है.

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 90 मैचों में 112 पारियां खेली हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4180 रन और 8 शतक निकले हैं. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत 41.38 रहा है, जो कई टीमों के मुकाबले कम है. उनका सर्वोच्च स्कोर 235 रन है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 26 अर्धशतक भी लगाए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने 31 मैचों की 36 पारियों में 1698 रन बनाए हैं. उनके नाम इस टीम के खिलाफ 7 शतक हैं. दिलचस्प बात यह है कि कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी औसत 62.88 है. उनका सर्वोच्च स्कोर 204 रन है.

अब आते हैं उस टीम पर, जिसके खिलाफ विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होती रही है. पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 28 मैचों की 28 पारियों में 4 शतक लगाए हैं. उन्होंने कुल 1270 रन बनाए हैं और उनका औसत शानदार 63.50 है. पाकिस्तान के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है, जो उन्होंने एशिया कप 2012 में बनाया था. इसके अलावा उनके नाम इस टीम के खिलाफ 7 अर्धशतक भी हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *