बेटा हो तो अमनदीप जैसा… मां के नुस्खों से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड, 25 जड़ी-बूटियों से तैयार किया अनोखा हेयर ऑयल

दिल्ली: बदलते मौसम के साथ हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान में भी काफी बदलाव आया है. इसका असर अब लोगों के बालों और त्वचा पर भी देखने को मिल रहा है. खासकर युवाओं में बाल झड़ना, डैंड्रफ, पिंपल्स, टैनिंग और त्वचा पर दाग-धब्बों की शिकायत आम होती जा रही है. महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी जब मन के मुताबिक नतीजे नहीं मिलते, तो लोगों का भरोसा एक बार फिर घरेलू और प्राकृतिक नुस्खों की तरफ बढ़ रहा है. इसी सोच के साथ भारत मंडपम मे लगे भारतीय व्यापार महोत्सव में प्रीत सीक्रेट्स नाम का ब्रांड लोगों के आकर्षण का केंद्र हो गया.

25 जड़ी-बूटियों से तैयार किया जा रहा हेयर ऑयल

ब्रांड के को-फाउंडर अमनदीप सिंह ने बताया कि प्रीत सीक्रेट्स उनकी मां हरप्रीत के नाम से शुरू किया गया है. कंपनी का दावा है कि उनका हेयर ऑयल 25 तरह की प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है. इसमें भृंगराज, ब्राह्मी, जटामांसी समेत कई हर्ब्स शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, इसका इस्तेमाल बालों की क्वालिटी बेहतर करने, डैंड्रफ कम करने और बालों की लंबाई और वॉल्यूम बढ़ाने में मदद कर सकता है.

अमनदीप के मुताबिक, लगातार बाल झड़ने की समस्या में करीब 2 से 3 हफ्तों में बदलाव नजर आना शुरू हो सकता है. जबकि बेहतर नतीजों के लिए डेढ़ से दो महीने तक नियमित इस्तेमाल की सलाह दी जाती है. ऐसे दावों को व्यक्तिगत अनुभव माना जाना चाहिए और बाल झड़ने की लगातार समस्या में विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है.

बालों के साथ त्वचा के लिए भी कई प्रोडक्ट

प्रीत सीक्रेट्स सिर्फ हेयर केयर तक सीमित नहीं है. ब्रांड के पास स्किन की देखभाल के लिए केसर कुमकुमादी जेल, रोज और वॉलनट स्क्रब समेत कई प्रोडक्ट हैं. कंपनी के अनुसार, कुमकुमादी जेल में एलोवेरा जेल, कुमकुमादी ऑयल और केसर जैसे इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसे रात में लगाकर सुबह धोने की सलाह दी जाती है.

इसके अलावा ब्रांड के पास अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से प्याज, ब्लैक सीड, करी पत्ते और नीम जैसे इंग्रेडिएंट्स से तैयार किए गए तेल भी मौजूद हैं. कंपनी का कहना है कि उसके प्रोडक्ट हाथों से तैयार किए जाते हैं और हॉट-इन्फ्यूज्ड तरीके से तेल बनाने में कई दिन का समय लगता है.

तीन साल में करीब 40 प्रोडक्ट

अमनदीप के मुताबिक, ब्रांड को शुरू हुए करीब तीन साल हो चुके हैं और फिलहाल इसके लगभग 40 प्रोडक्ट यानी SKUs हैं. कंपनी Amazon, Flipkart और Meesho जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है और Blinkit समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर विस्तार कर रही है.

599 रुपये से शुरू होती है हेयर ऑयल की कीमत

कंपनी के अनुसार, 200 ml हेयर ऑयल की कीमत 599 रुपये और 100 ml पैक की कीमत 349 रुपये है. ब्रांड का मानना है कि बड़े पैक का नियमित इस्तेमाल करने पर ग्राहक को ज्यादा समय तक प्रोडक्ट इस्तेमाल करने का मौका मिलता है. अमन ने बताया कि उनका सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट मैजिकल ऑयल है. इसके साथ हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी जाती है. हालांकि, बालों का झड़ना या त्वचा की समस्या किसी बीमारी, हार्मोनल बदलाव या दूसरी वजह से भी हो सकती है, इसलिए किसी भी प्रोडक्ट से 100 फीसदी इलाज की उम्मीद करने के बजाय विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

मां के पारंपरिक नुस्खों को बनाया ब्रांड

अमनदीप के मुताबिक, इस ब्रांड की शुरुआत उनकी मां के पारंपरिक नुस्खों से हुई. परिवार में इस्तेमाल होने वाले पुराने हर्बल तरीकों को उन्होंने नए तरीके से तैयार कर बाजार में उतारा. उनका कहना है कि आज जब लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट से परेशान हैं. ऐसे में प्राकृतिक चीजों पर आधारित प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *