ओह मॉय गॉड… निशु आजाद के घर के बाहर खड़े हैं कौन लोग? कहा- अब तो हद हो गई

Last Updated:

Nishu Azad News: निशु आजाद ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस को टैग करके सुरक्षा की गुहार लगाई है. निशु ने आरोप लगाया कि उसके घर के बाहर कुछ लोग खड़े हो जाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाकर कहते हैं कि क्या हो गया अगर हम लोग बीजेपी वाले हैं. निशु ने कहा कि गल को उसके माता-पिता के साथ कुछ गलत हो जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा.

निशु आजाद ने लगाया गंभीर आरोप.

गाजियाबादः दलित छात्रा निशु आजाद ने पूरे विवाद के बीच अब अपने और परिवार के लोगों की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है. निशु ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए सुरक्षा की मांग की है. निशु ने शेयर किए गए वीडियो में कहा, ‘अब तो हद ही हो गई है. मुझे धमकी देने के साथ-साथ मेरे घर के सामने खड़े होकर, चिल्ला-चिल्लाकर मुझे देखकर उकसाने की कोशिश कर रहे हैं और आपस में बात करते हुए एक-दूसरे से कह रहे हैं, चिल्लाकर की हां हम हैं बीजेपी सपोर्टर. कौन हमारा क्या कर लेगा. हां हम हैं आरएसएस वाले. कोई हमारा कुछ नहीं कर सकता. और ये बात उन्होंने तब कही जब उन्हें पता चला कि मैं यहां रहती हूं. उन्होंने जब विनोद झाकड़ भैया को जाते हुए देखा तब. और बोल रहे थे कि भाई तू किससे डर रहा है. मतलब अब मेरी फैमिली की सुरक्षा कौन करेगा. ये कल को घर में घुस जाएंगे और मम्मा-पापा के साथ कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा.’

कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद
निशु ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मैं पुलिस अधिकारियों से सम्मानपूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे जरूरी सुरक्षा प्रदान करें, क्योंकि मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर वास्तविक चिंता है. आपकी त्वरित सहायता की बहुत सराहना की जाएगी. गौरतलब है कि आरोपी भारद्वाज के साक्षात्कार की एक क्लिप वायरल है. खुद को ‘कट्टर हिंदू’ बताने वाला भारद्वाज वीडियो में यह स्वीकार करते हुए देखा गया कि उसने प्रदर्शन के दौरान निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार की ‘खोपड़ी फोड़ दी’ और अपराध की गंभीरता के बावजूद वह जेल जाने से बच गया.

निशु भारद्वाज को मिला कांग्रेस का साथ
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने निशु आजाद के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के साथ-साथ हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी है. लाकड़ा ने निशु आजाद और उनके पिता के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचकर भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के विधि विभाग के सदस्य ऋषभ रंजन भी मौजूद थे. दोनों ने थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *