'मेरे बड़े भाई जैसे हैं', बॉलीवुड का वो इकलौता सुपरस्टार, जो उठाता रहा अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी

Last Updated:

अभिषेक बच्चन ने अपने करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है.खुद अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे को हर मौके पर सपोर्ट करते हैं और उन्हें करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.लेकिन एक सुपरस्टार और हैं, जो अभिषेक के करियर की जिम्मेदारी अपने सिर उठाए हुए हैं. वह हैं शाहरुख खान. इस बात का खुलासा खुद अभिषेक बच्चन ने किया है और बताया है कि वो उनके भाई जैसे हैं.

नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान उस वक्त से साथ में जब जूनियर बच्चन ने डेब्यू भी नहीं किया था. अब अभिषेक ने सुपरस्टार संग अपने खास रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने शाहरुख को अपने लिए बड़े भाई जैसा बताया और कहा कि वह हमेशा उनके और उनके काम के साथ खड़े रहे हैं. अभिषेक ने कहा कि वह सिर्फ उन्हें हिम्मत ही नहीं देते बल्कि, कई मौकों पर उनकी जिम्मेदारी भी उठाते रहे हैं. दोनों जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में एक साथ नजर आने वाले हैं.

शाहरुख खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. फैंस को भी उनकी इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. BBC एशियन नेटवर्क संग बातचीत में अभिषेक ने बताया है कि शाहरुख उनके बड़े भाई की तरह हैं, वह हर मौकों पर उन्हें सपोर्ट करते आए हैं. उनकी एक सीख को भी वह आजतक अपनाए हुए हैं.

शाहरुख खान का जिक्र करते हुए अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि कि उनके मन में अभिनेता के लिए बहुत प्यार और सम्मान है. उन्होंने बताया कि वह शाहरुख को हमेशा अपने बड़े भाई की मानते आए हैं. अभिषेक ने कहा कि शाहरुख का सपोर्ट सिर्फ उन्हें मोटिवेट करने तक सीमित नहीं रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कई मौकों पर अभिषेक के लिए खुद जिम्मेदारी उठाई है. अभिषेक ने बताया कि वो मेरे करियर के लिए हमेशा से ही बहुत सपोर्टिव रहे हैं. अब ‘किंग’ के साथ भी वह ऐसा ही कर रहे हैं.

अभिषेक ने इस दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ शाहरुख संग क्रिकेट खेलते थे. लेकिन ये उस वक्त की बात है, जब अभिषेक ने डेब्यू नहीं किया था. वह सब मिलकर क्रिकेट खेलने जाते थे और उस दौरान फिल्मों और एक्टिंग को लेकर खूब चर्चा करते थे. ये वो वक्त था, जब मैं एक्टिंग की शुरुआत करने वाला था. इस दौरान उन्होंने शाहरुख से पूछा था कि उनकी खुद की फेवरेट फिल्म कौन सी है.

अभिषेक ने बताया कि उस वक्त शाहरुख ने कहा था कि मेरी फेवरेट फिल्म वही, जो मैं इस वक्त कर रहा हूं, हालांकि ये जवाब सुनकर अभिषेक हैरान थे. तब शाहरुख ने उन्हें बताया था कि जो फिल्म आप कर रहे हो, वही आपकी फेवरेट होनी चाहिए. नहीं तो उस फिल्म में आपके काम करने का कोई मतलब नहीं हैं. (फोटो साभार: Instagram@iamsrk)

बता दें कि शाहरुख खान की दी गई उस नसीहत को अभिषेक अब तक जिंदगी में लेकर आगे बढ़ रहे हैं. वह आज भी शाहरुख की इस नसीहत को मानते हैं. जल्द ही दोनों साथ ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं.इससे पहले दोनों ने साथ में ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *