₹4260000000 के घोटाले मामले में बुरे फंसे आजम खान, गाजियाबाद से लखनऊ ले जाएगी ईडी, 4 दिन की रिमांड

Last Updated:

Azam Khan ED Custody: आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने गुरुवार, 12 नवंबर को 426.46 करोड़ रुपये के स्कैम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान को चार दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है. अदालत के आदेश के बाद ईडी आज से आजम खान को अपनी कस्टडी में लेगी. सूत्रों के अनुसार, कल उन्हें लखनऊ लाया जाएगा.

आजम खान 4 दिन की ईडी हिरासत में.

Azam Khan ED Custody: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ईडी के कानूनी शिकंजे में फंसते जा रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आजम खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अदालत से उनकी कस्टडी हासिल कर ली है. गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए (PMLA) कोर्ट ने आजम खान को चार दिन की ईडी रिमांड पर भेजने का आदेश जारी किया है. इस फैसले के बाद अब ईडी आजम खान से उनके वित्तीय लेन-देन और कथित घोटालों को लेकर कड़ाई से पूछताछ करने जा रही है.

अदालत के आदेश के अनुसार, यह पूरा मामला 426.46 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन और संपत्तियों के गबन तथा स्कैम से जुड़ा है. जांच में कई शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) और अवैध लेन-देन (मनी ट्रेल) के सबूत मिले हैं. कोर्ट ने अपने आदेश में बताया कि पिछली पूछताछ में आजम खान का रवैया टालमटोल वाला रहा था. इसके चलते ईडी की कस्टोडियल पूछताछ बेहद जरूरी है.

आज ही ईडी कस्टडी लेगी

सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट का आदेश मिलने के बाद ईडी आज ही आजम खान को अपनी कस्टडी में लेगी. इसके बाद कल उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से लखनऊ लाया जाएगा. लखनऊ स्थित ईडी कार्यालय में जांच अधिकारियों की टीम उनसे इन 426 करोड़ रुपये के घोटाले, फर्जी कंपनियों के निर्माण और अवैध संपत्तियों के बारे में पूछताछ शुरु होगा.

रिमांड की सख्त शर्तें

  • गाजियाबाद कोर्ट ने 12 नवंबर 2026 की शाम 4:30 बजे से 16 नवंबर 2026 की शाम 4:30 बजे तक के लिए आजम खान की रिमांड मंजूर की है, लेकिन अदालत ने ईडी को कुछ सख्त निर्देश भी दिए हैं:
  • रिमांड अवधि शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद आरोपी का मेडिकल चेकअप अनिवार्य रूप से कराया जाएगा.
  • कस्टडी के दौरान किसी भी प्रकार का शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न (थर्ड-डिग्री) नहीं किया जाएगा.
  • आरोपी को रोजाना एक घंटे के लिए अपनी पसंद के वकील से मिलने की अनुमति होगी, बशर्ते इससे जांच प्रभावित न हो.
  • किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी और हर 48 घंटे में स्वास्थ्य जांच होगी.
  • कस्टडी अवधि समाप्त होने पर जांच अधिकारी (IO) द्वारा आरोपी को वापस अदालत में पेश किया जाएगा.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *