Last Updated:
Delhi Air Pollution Real Reason: दिल्ली में एक बार फिर क्लाउड सीडिंग की तैयारियां चल रही हैं. प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में है. मौसम विभाग ने भी साफ कर दिया है कि फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के अनुसार, वाहनों का धुआं प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है. लोगों का गैंस चैंबर वाले इस माहौल में दम घुट रहा है. दूसरी ओर पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.
खतरनाक स्तर पर AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 314 से बढ़कर रात तक 383 पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. इसके अलावा आईआईटी दिल्ली सहित कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीरर श्रेणी में दर्ज की गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी हो रही है.(PTI)
दिल्ली में आर्टिफिशियल रेन की तैयारी: देश की राजधानी में पॉल्यूशन के गंभीर संकट से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग के परीक्षणों का नया दौर शुरू होने की पूरी संभावना है. आईआईटी कानपुर की टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि यह पूरी प्रक्रिया बादलों में नमी और अनुकूल मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी. पिछले साल अक्टूबर 2025 में भी इस तकनीक के तहत परीक्षण किए गए थे. (PTI)
प्रदूषण से राहत की कोई उम्मीद नहीं: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं. सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि हवा की गति भी काफी सीमित रहेगी. इसके अलावा, 15 नवंबर तक दिल्ली में बारश की कोई भी संभावना नहीं जताई गई है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार मुश्किल लग रहा है.(PTI)
Add News18 as
Preferred Source on Google
पंजाब में पराली जलाने के केस: पंजाब में धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. 12 नवंबर को 54 नए मामले सामने आने के बाद 15 सितंबर से अब तक कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 5571 पर पहुंच गया है जो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के प्रदूषण में एक बड़ा योगदान दे रहा है. (PTI)
वाहनों का धुआं सबसे बड़ा विलेन: दिल्ली की हवा को जहरीला बनाने में बार-बार पराली और पटाखों को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है. डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, वाहनों का धुआं प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है. गुरुवार को राजधानी के प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत रही, जो शुक्रवार को बढ़कर 18.5 और शनिवार तक 20.5 प्रतिशत पहुंचने की आशंका है. वहीं, पराली जलाने की हिस्सेदारी गुरुवार को घटकर 8.9 प्रतिशत और शुक्रवार को 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है. दिवाली के बाद सोमवार को 71.1 प्रतिशत तक पहुंचा पटाखों का असर भी बुधवार को तेजी से घटकर मात्र 7.4 प्रतिशत रह गया. (PTI)
प्रशासन वसूल रहा जुर्माना: पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों पर कुल 94,60,000 रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है, जिसमें से प्रशासन द्वारा अब तक 38,25,000 रुपये की वसूली की जा चुकी है ताकि किसानों में कानून का डर बना रहे. (PTI)
सख्त कानूनी कार्रवाई: आर्थिक जुर्माने के अलावा प्रशासन ने उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की है. भारतीय न्याय संहिता के तहत कुल 1536 एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं. इसके साथ ही भविष्य के लिए कड़ा संदेश देते हुए दोषियों की कृषि भूमि के सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में 1769 ‘रेड एंट्री’ भी दर्ज की जा चुकी हैं. (PTI)
